
Ranchi: झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने मैट्रिक और इंटर परीक्षा की डेट शीट जारी कर दी है. दोनों ही परीक्षाएं 4 मई से 21 मई तक आयोजित होंगी.
पहली पाली में मैट्रिक की परीक्षा और दूसरी पाली में इंटर की परीक्षा आयोजित की जाएगी. मैट्रिक की परीक्षा सुबह 9.45 बजे से दोपहर 1.00 बजे तक और इंटर की परीक्षा दोपहर 2.00 बजे से शाम के 5.15 बजे तक होगी.
दोनों परीक्षाओं में परीक्षार्थियों को पंद्रह मिनट का अतिरिक्त समय दिया जा रहा है ताकि वह प्रश्न पत्रों को बेहतर तरीके से समझ सकें.

इसे भी पढ़ें – स्कूल में लगी आग में जलकर शिक्षक की मौत




