
Palamu : किसानों की ऑनलाइन हुई जमीन की गड़बड़ी को लेकर किसान ब्रिगेड का एकदिवसीय सत्याग्रह सह धरना गुरुवार को पलामू जिले के हैदरनगर प्रखंड कार्यालय के समक्ष संपन्न हुआ. कार्यक्रम की अध्यक्षता भोला पासवान ने की. संचालन सचितानन्द सिंह ने किया. कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गान से की गयी. सभा के अंत में सभी किसानों ने अंचलाधिकारी के माध्यम से झारखंड के राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपा.
एक दिवसीय सत्याग्रह के मुख्य अतिथि भाजपा वरिष्ठ नेता जवाहर पासवान ने कहा कि झारखंड में लूट खसोट की सरकार आम जनता को अव्यवस्था में जीने को मजबूर कर दी है. हुसैनाबाद विस क्षेत्र के किसान अपनी पुश्तैनी जमीन खोने के कगार पर हैं. क्योंकि ऑनलाइन सर्वे में इनका नाम ही गायब कर दिया गया है.
इसे भी पढ़ें :बिहारः BJP प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल स्टीवन जॉनसन सिंड्रोम के कारण पटना एम्स में भर्ती
किसान ब्रिगेड के संरक्षक कर्नल संजय कुमार सिंह ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों की वजह से क्षेत्र के किसान व आम लोग अपनी पुश्तैनी खेती बारी का काम त्यागने को मजबूर हैं.
पलामू के किसान पूरे देश में अंतिम पायदान पर खड़े हैं. ऑनलाइन खतिहान व रजिस्टर टू में बड़े पायमाने पर गड़बड़ी है. सरकार मिनी सर्वे कराकर इस समस्या को दूर करें. अन्यथा हुसैनाबाद समेत पलामू के किसान आंदोलन को आगे बढ़ाने को बाध्य होंगे.
इसे भी पढ़ें :लौहनगरी में हर महीने औसतन 23 लोग कर लेते हैं खुदकुशी, तंगी और घरेलू कलह सबसे बड़ा कारण
मौके पर किसान ब्रिगेड के सह संरक्षक भुनेश प्रसाद सिंह, पूर्व प्रखंड प्रमुख संतोष कुमार सिंह, ब्रिगेड के हैदरनगर अध्यक्ष भोला पासवान ने भी संबोधित किया.
सत्याग्रह में कैप्टन दुखन सिंह चंद्रवंशी, अयोध्या सिंह तिकैत, सचेतक सचिदानंद सिंह, मोहम्मदगंज प्रखंड अध्यक्ष धीरेंद्र बैठा, संतोष कुमार सिंह, परमानन्द सिंह, परमेंद्र सिंह मुखिया, अखिलेष सिंह, शिवपूजन सिंह, अखिलेश मेहता सांसद प्रतिनिधि, गोवर्धन सिंह, बबीता मेहता के अलावा दर्जनों लोग मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें :बिहारः BJP प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल स्टीवन जॉनसन सिंड्रोम के कारण पटना एम्स में भर्ती




