JharkhandRanchi

निगम में आइटी सर्वर ठप, प्रमाण पत्र नहीं बनने से लोग परेशान  

Ranchi : नगर निगम में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र का सर्वर डाउन होने से प्रमाण पत्र बनवाने के लिए लोगों को दर-दर भटकना पड़ रहा है. शुक्रवार को लगभग 100 लोग बिना आवदेन जाम किये बिना ही काउंटर से वापस लौट गये. जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बनने से लोगों का कई काम ठप पड़ चुका है. काउंटर पर मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने आये कई लोगों ने बताया कि विद्यालय में प्रवेश, ड्राइविंग लाइसेंस लेने के लिये आवेदन,  पासपोर्ट पाने के लिए आवेदन,  बीमा पॉलिसी लेने के लिये,  राशन कार्ड में नाम दर्ज करवाने के लिए, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ लेने के लिए समेत संपति के उतराधिकारी के लिए आदि के कार्यो में इसकी आवश्यकता होती है. लेकिन जिस तरह से सर्वर का लिंक फेल हुआ है, उससे जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बनने से सारे कार्य रूक गये हैं.

सर्वर ठीक करवाने का प्रयासरत है निगम : अपर नगर आयुक्त

इस संबंध में अपर नगर आयुक्त गिरिजा शंकर प्रसाद ने बताया कि सर्वर केंद्र सरकार के तहत संचालित हो रहा है. सरकार से इस सर्वर के संबंध में सूचना स्थापित करने के लिए पॉटल पर एक टॉल फ्री नंबर है, जिसके जरिये हम सर्वर ठीक करवाने का प्रयास कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि यह परेशानी सिर्फ रांची नगर निगम में नहीं बल्कि राज्य के अन्य नगर निकायों में भी बनी हुई है. कार्य में सुधार हो, इसके लिए निगम लगातार अपने आइटी हेड से संपर्क साधे हुए है कि जल्द से जल्द इस समस्या का निदान हो सके.

Related Articles

Back to top button