BiharLead News

पटना के डिप्टी मेयर का वार्ड झील में तब्दील, कई हफ्तों के जलजामव से जिंदगी हुई बदहाल

PATNA: नगर निगम बारिश के दौरान जल निकासी के लाख दावे कर ले लेकिन स्थिति जस की तस दिख रही है. पटना के कई इलाकों में तो हफ्तों तक पानी जमा होने से लोग नारकीय जीवन जीने को विवश हैं. पटनासिटी के वार्ड न.72 में कई हफ्तों से जलजमाव होने से इलाका झील में तब्दील हो गया है. वहा के लोगों का जीवन नारकीय हो गया है. पूरे इलाके में गंदे पानी का तालाब बन गया है.

इसे भी पढ़ें :जनसंख्या विधेयक का ड्राफ्ट रेडी, 2 से ज्यादा बच्चे हुए तो नहीं लड़ पायेंगे चुनाव, नहीं मिलेंगी ये सुविधाएं

दरअसल नगर निगम की डिप्टी मेयर मीरा देवी के पटनासिटी अनुमंडल के उनके वार्ड में कई हफ्तों से जलजमाव है. पूरा इलाके में गंदे पानी का तालाब बन गया है. जहां आधुनिक नाव नहीं बल्कि देसी जुगाड़ से बने नाव पर बैठ कर लोगों अपना काम करने को मजबूर है. इस जलजमाव के बीच रहनेवाले लोग डायरिया,मलेरिया, डेंगू समेत कई बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं. सबसे बड़ी बात ये भी है कि इसी इलाके से नगर निगम की डिप्टी मेयर मीरा देवी का भी घर है फिर भी सरकार सोई हुई नजर आ रही है, लोग गंदे पानी के बीच रहने को मजबूर हैं लेकिन उनकी परेशानी को दूर करने के लिए कोई काम नहीं किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें :बिहार के मंत्री जमा खान ने किया खुलासा मेरे पूर्वज थे हिंदू, कहा- हम राजपूत थे

Related Articles

Back to top button