
Ranchi : किशोर न्याय बोर्ड और सीडब्ल्यूसी के खाली पड़े पदों को भरने की पहल और आगे बढ़ी है. महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग ने पूर्व में इसके लिए ऑनलाइन आवेदन मंगाये थे. अब इसकी प्राथमिक स्क्रीनिंग में 468 कैंडिडेट को इंटरव्यू के लिए योग्य पाया गया है. अब इन सबों का इंटरव्यू 27 सितंबर से लेना शुरू किया जायेगा. सेलेक्टेड कैंडिडेट की लिस्ट, तिथि, रिपोर्टिंग टाइम से संबंधित जानकारी वेबसाइट www.socialwelfare.jharkhand.gov.in के recruitment section पर डाली गयी है.
इसे भी पढ़ें : Jharkhand News: 122 करोड़ से बटेगी साइकिल,टेंडर जारी
यहां होगा इंटरव्यू
कैंडिडेट का इंटरव्यू झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड, कान्फ्रेन्स हाल, रूम नंबर 17, ग्राउंड फ्लोर, प्रोजेक्ट भवन के निकट, धुर्वा, रांची-834004 के पते पर होगा. इंटरव्यू के दौरान कैंडिडेट को एडमिट कार्ड, आवेदन पत्र के साथ लगाया गया एफीडेविट की मूल प्रति, आधार कार्ड, जन्म तिथि की जांच हेतु एकेडमिक सर्टिफिकेट, कार्यानुभव तथा अन्य जरूरी डाक्यूमेंट्स लाने होंगे. कोविड वैक्सीन सर्टिफिकेट या पिछले तीन दिनों के अंदर का आरटीपीसीआर टेस्ट का निगेटिव रिपोर्ट भी साथ रखेंगे.




