
Ranchi: लोहरदगा में रामनवमी के दिन 10 अप्रैल को धार्मिंक उन्माद फैलाकर दो पक्षों को लड़ाने की कोशिश की गई. लोहरदगा के सदर थाना क्षेत्र के हिरही गांव में रामनवमी की शोभायात्रा पर पथराव की घटना के बाद सांप्रदायिक हिंसा के मामले में इंटरनेट सेवा बंद कर दिया गया था. पांच दिन बाद इंटननेट सेवा बहाल कर दिया गया है. इसकी पुष्टि लोहरदगा एसपी आर राजकुमार ने की है. उन्होने कहा कि जिले के संवेदनशील इलाको में पुलिस बल की तैनाती रहेगी. ताकि कही कोई अप्रिय घटना न हो.
इसे भी पढ़ें : त्रिकूट रोप वे हादसे में लोगों को जान बचाने पन्नालाल को मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ
खुफिया रिपोर्ट के बाद भी हुए साप्रदायिक हिंसा
खुफिया विभाग रामनवमी पर्व को लेकर लोहरदगा जिले में पहले से एलर्ट जारी किया था. संवेदनशील इलाको के बारे में पुलिस को एलर्ट पर रहने की जानकारी दी थी. आशंका व्यक्त किया गया था कि इलाके में हिंसा जैसी घटना हो सकती है. संवेदनशील इलाको में कड़ी नजर रखी जाये. पुलिस के शुरुआती जांच में आतंकियों के स्लीपर सेल द्वारा घटना को अंजाम दिये जाने की बात सामने आयी है. हालांकि एसपी आर राजकुमार ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है. अभी कुछ भी स्पष्ट नही कहा जा सकता है. जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आयेंगे, उस हिसाब से आगे की कार्रवाई की जायेगी.
इसे भी पढ़ें : BIG NEWS : पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और पत्नी निर्मला देवी को कफन सत्याग्रह मामले में 6-6 महीने की सजा




