
Dhanbad: नेपाल ओपन इंटरनेशनल किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारतीय दल का नेतृत्व धनबाद के कृष्णा करेंगे. भारतीय किकबॉक्सिंग टीम में झारखंड से शामिल होने वाले एकमात्र खिलाड़ी कृष्णा कुमार साव है.
यह चैंपियनशिप 1-4 जून को नेपाल के काठमांडू स्थित दशरथ रंगशाला इनडोर स्टेडियम में आयोजित होगी.
इसे भी पढ़ेंः छात्रों ने किया रांची यूनिवर्सिटी से संबद्ध कॉलेजों का निरीक्षण, कहीं नहीं मिला अग्निशमन यंत्र
भारतीय दल में 65 पुरुष तथा महिला सदस्य
नेपाल ओलंपिक संघ तथा राष्ट्रीय खेलकूद परिषद, नेपाल द्वारा मान्यता प्राप्त वाको (नेपाल) की ओर से आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भारतीय दल में कुल 65 पुरुष तथा महिला सदस्य शामिल हैं. इसमें अलग-अलग उम्र तथा भार वर्ग के फुल कांटेक्ट, लाइट कांटेक्ट, प्वाइंट फाइटिंग, लौ- किक तथा म्यूजिकल फॉर्म में भारत का प्रतिनिधित्व खिलाड़ी करेंगे.
भारतीय टीम का नेतृत्व वाको इंडिया किक बॉक्सिंग फेडरेशन के अध्यक्ष संतोष अग्रवाल करेंगे. झारखंड एमेच्योर किक बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष रंजीत केसरी, कार्यकारी अध्यक्ष रेजा इश्तियाक, उपाध्यक्ष चंद्रदेव प्रसाद तथा महासचिव पवन वर्णवाल ने कृष्णा के बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी हैं.
इसे भी पढ़ेंः खुशखबरी: 1 जुलाई से वाया धनबाद चलेगी दरभंगा-सिकंदराबाद और रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस
8 वर्षों से मार्शल आर्ट में अभ्यासरत हैं कृष्णा
धनबाद निवासी कृष्णा 8 वर्षों से मार्शल आर्ट में अभ्यासरत हैं और पूर्व में कोलकाता में आयोजित राष्ट्रीय सीनियर नेशनल किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में प्वाइंट फाइटिंग की स्पर्धा में रजत पदक जीत चुके हैं.
इसके साथ ही पुणे में आयोजित फेडरेशन कप नेशनल किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक विजेता हैं. इन उपलब्धियों को प्राप्त करने के उपरांत कृष्णा भारतीय किकबॉक्सिंग टीम में अपनी जगह बनाने में सफल हुए हैं. नेपाल में वह 50 किलो भार वर्ग के प्वाइंट फाइटिंग स्पर्धा में भारत की तरफ से दावेदारी पेश करेंगे.
इसे भी पढ़ेंः डीवीसी की बिजली दर निर्धारित, एक जून से प्रभावी होगी नयी दर, प्रति किलोवाट 25 से 50 पैसे की कमी




