Dhanbad

#JEE_Mains में असफल होने पर छात्र ने फांसी लगाकर दे दी जान

Dhanbad: जेईई मेन में असफल होने से निराश छात्र ने अपनी जान दे दी. उसका शव घर में फांसी के फंदे से लटका हुआ बरामद किया गया. बताया जाता है कि 21 वर्षीय रोनित कुमार सरायढेला थाना के कोलाकुसमा मोड़ के तारा अपार्टमेंट में अपने भाई और मां के साथ रहता था.

परीक्षा परिणाम आने के बाद वह काफी डिप्रेशन में था और रात को सोते वक्त छात्र ने ऐसा कदम उठाया लिया. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. देश की सबसे प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में शुमार आइआइटी में प्रवेश लेना छात्राओं के लिए गौरव की बात होती है. लेकिन जो इसमें असफल होते हैं, वह ऐसे कदम उठाते हैं जिसकी कोई कल्पना नहीं कर सकता.

इसे भी पढ़ेंःभ्रष्टाचार का सबूत हो तो सिर्फ इसलिए कार्रवाई नहीं करना कि उसे बदले की भावना समझी जायेगी, सही नहीं: सरयू राय

जब नहीं खुला दरवाजा, तो शोर मचाने लगे पिता

युवक बाघमारा हनुमान मंदिर के पास का रहने वाला था. उसके पिता का नाम उमेश सिंह है. रोनित जेईई मेन परीक्षा में शामिल हुआ था. बताया जाता है कि परीक्षा में असफल होने के बाद वह डिप्रेशन में रहने लगा था. बीती रात खाना खाने के बाद घर के सभी सदस्य अपने-अपने कमरे में सोने चले गये.

सुबह होने पर जब रोहित के पिता ने उसके रूम का दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई भी आवाज नहीं आयी. अनहोनी की आशंका होने पर पिता शोर मचाने लगे. जिसके बाद घर के अन्य लोग भी जुट गये. और दरवाजा तोड़ने पर सभी के होश उड़ गये.

 शवइलाके में मातम का माहौल

कमरे के अंदर रोनित फांसी के फंदे से झूलता मिला. जब तक उसे अस्पताल ले जाया जाता,  उसकी मौत हो चुकी थी. घटना के बाद घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल है. पूरे इलाके में मातम का माहौल बना हुआ है. इस घटना के बाद से स्थानीय लोग भी गमगीन हैं. उन्होंने कहा कि परीक्षा पास और फेल लगा रहता है. इससे बच्चों को घबराना नहीं चाहिए.

छात्रों को समझना चाहिये कि परीक्षा में सफल या असफल होना जिंदगी की हार-जीत नहीं है. इस तरह से निराश होकर आत्महत्या करना सही नहीं है. जिंदगी अनमोल है. साथ ही माता-पिता को भी बच्चों पर जरूरत से ज्यादा दबाव नहीं देना चाहिये.

इसे भी पढ़ेंःजवान को पीटने का आरोपी BJYM अध्यक्ष रांची पुलिस के लिए फरार लेकिन पूर्व CM के साथ आता है नजर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button