
Hazaribagh : राज्य सरकार द्वारा स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह को 16 मई से 27 मई तक सख्ती से लागू कराने का फैसला किया है. इसे लेकर बरही डीएसपी नाजिर अख्तर, डीटीओ हजारीबाग, सर्किल इंस्पेक्टर रोहित सिंह, बीडीओ प्रेमचंद सिन्हा, सीओ गौरीशंकर प्रसाद व थाना प्रभारी बिनोद तिर्की ने सोमवार को झारखण्ड बॉर्डर स्थित हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र के एनएच 33 पर स्थित चोरदाहा चेकपोस्ट का निरीक्षण किया.
इस दौरान पदाधिकारियों ने झारखंड प्रवेश करने वाले सभी वाहनों का ई-पास का चेक किया. वही राज्य में ई-पास के जरिये प्रवेश कर रहे सभी लोगों का मेडिकल चेकअप किया गया.
इसे भी पढें :रुक्का डैम में डूबने से 3 लोगों की मौत
कोरोना का संक्रमण दिखने पर होम आइसोलेट का हाथ में मुहर लगाया गया. डीएसपी नाजिर अख्तर ने बताया कि राज्य में आने वाले, व झारखण्ड के रास्ते दूसरे राज्य जाने वाले लोगों का रिकॉर्ड रखा जा रहा है.
वहीं झारखण्ड में दूसरे राज्यो से ईलाज के लिए आ रहे लोगों का भी रिकॉर्ड रखा जा रहा है. बीडीओ ने बताया कि बिना मेडिकल चेकअप के किसी को झारखण्ड प्रवेश नही दिया जा रहा है. थाना प्रभारी ने बताया कि अनावश्यक झारखण्ड प्रवेश करने वाले लोगों को वापस भेज दिया जा रहा है.
इसे भी पढें :BPSC की 66वीं संयुक्त परीक्षा कोरोना की वजह से स्थगित




