JharkhandLead NewsNEWSRanchiTOP SLIDER

स्‍कूलों का निरीक्षण 16 जनवरी से, टीमें गठित, खामियों की होगी समीक्षा

Ranchi: झारखंड में संचालित सरकारी स्‍कूलों का निरीक्षण 16 जनवरी से होगा. इसके लिए टीमें गठित कर दी गई हैं. कुल 12 टीमें बनायी गईं हैं. इसको लेकर झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद् के परियोजना निदेशक किरण कुमारी पासी ने पत्र जारी कर दिया है.

जारी पत्र में कहा गया है कि स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के अंतर्गत समग्र शिक्षा की विभिन्न गतिविधियों एवं मध्याह्न भोजन योजना का संचालन किया जा रहा है. ये दोनों योजनाएं केन्द्र प्रयोजित है. इनका सतत् निरीक्षण व पर्यवेक्षण किये जाने की आवश्यकता है. इसके लिए पदाधिकारी व कर्मियों का दल गठित किया गया है. दल के सामने अंकित जिलों का भ्रमण जनवरी में किये जाने के लिए आवंटित किया गया है.

पत्र में कहा गया है कि भ्रमण के क्रम में कई गतिविधियों की समीक्षा विद्यालय व प्रखंड स्तर पर की जाएगी. जिला स्तर पर गतिविधियों के संचालन में तीव्रता प्रदान करने के लिए जिले के पदाधिकारियों को भ्रमण में पाई गई स्थिति से अवगत कराया जाना है.

खामियों की समीक्षा होगी

संबंधित पदाधिकारी / कर्मी जिला भ्रमण के क्रम मे आवंटित जिला के यथासंभव विद्यालयों, क्षेत्रीय कार्यालयों, प्रखंड कार्यालयों का निरीक्षण / अनुश्रवण / समीक्षा करेंगे। निरीक्षण / अनुश्रवण / समीक्षा कार्य 16 जनवरी से 30 जनवरी, 2023 के बीच किया जाना है। उक्‍त भ्रमण की समीक्षा 7 फरवरी, 2023 को की जायेगी.

ये हैं गठित टीमें

Related Articles

Back to top button