Lead NewsNationalNEWS

महंगाई की मार : टीवी व मोबाइल देखना जेब पर पड़ेगा भारी, 14 साल बाद माचिस की कीमत होगी दोगुनी

New Delhi:  एक दिसंबर (आज) महंगाई की मार और गहरी हो रही है. माचिस से लेकर मोबाइल टैरिफ प्लान के लिए अतिरिक्त राशि चुकाने होंगे. टीवी देखना भी महंगा हो रहा है. इतना ही नहीं एसबीआई के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर अतिरिक्त टैक्स चुकाना होगा. आज से कई क्षेत्रों में महंगाई की मार तय है. आइये जानते हैं इस बदलाव से हम और आप किस तरह व कितने प्रभावित होंगे…

 

14 साल बाद दोगुनी हो जाएगी माचिस की कीमत

घर-घर की जरुरत माचिस की कीमत में 14 साल बाद वृद्धि हो रही है. आज से एक रुपये वाली माचिस की डिब्बी दो रुपये में मिलेंगे. वृद्धि की वजह कच्चे माल की कीमत में वृद्धि बताया जा रहा है. इससे पहले 2007 में माचिस के दाम 50 पैसे से बढ़ाकर 1 रुपए किया गया था.

 

एसबीआई क्रेडिट कार्ड से खरीदारी महंगी

एसबीआई क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर अब अतिरिक्त शुल्क देना पड़ेगा. हर खरीदारी पर प्रोसेसिंग चार्ज के तौर पर 99 रुपए और टैक्स अलग से देना होगा. जाहिर है एसबीआई ने इस तरह के टैक्स की शुरुआत की है. अन्य बैंक भी जल्द ही इस रास्ते पर चल सकता है.

 

जियो टैरिफ प्लान के चुकाने होंगे अधिक राशि

जियो आज से टैरिफ प्लान महंगा कर रहा है. अब जियो के 75 रुपए वाले प्लान के लिए 91 रुपए चुकाने होंगे. जियो के रीचार्ज प्लान करीब 21% तक महंगे हो गए है. अब 129 रुपए वाला प्लान 155 रुपए, 399 वाला प्लान 479 रुपए किया जा रहा है. इसी अनुपात में अन्य प्लानों में वृद्धि की गई है. डेटा टॉप-अप की कीमत भी बढ़ाई गई है.

 

सोनी, जी, स्टार प्लस जैसे चैनल्स देखने के लिए देनी होगी अतिरिक्त राशि

आज से स्टार प्लस, कलर्स, सोनी और जी जैसे चैनल्स के लिए 35 से 50% तक ज्यादा कीमत चुकानी होगी. सोनी चैनल को देखने के लिए 39 रुपए की जगह 71 रुपए, ZEE चैनल के लिए 39 रुपये की बजाय 49 रुपए प्रति महीना देना होगा. इसी तरह अन्य चैनलों ने भी शुल्क में वृद्धि की है. जाहिर है इससे टीवी देखना महंगा हो जायेगा.

Related Articles

Back to top button