Read Next
21/12/2025
भारत के पुल : कठिनाइयों पर स्थापत्य की विजय
30/11/2025
रांची : किंग कोहली के विराट शतक और कुलदीप के 4 विकेटों से जीता भारत, 17 रनों से मिली जीत
26/11/2025
क्रिकेटर विराट कोहली पहुंचे रांची, 30 नवंबर को होने वाले वनडे मुकाबले में आएंगे नजर
23/11/2025
ED के 44 ठिकानों पर हुई रेड में मिले 14 करोड़ से अधिक नकद और कोयला घोटाला के बड़े सबूत
20/11/2025
नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, 26 मंत्रियों में तीन महिला और एक मुस्लिम चेहरा शामिल
18/11/2025
अल फलाह यूनिवर्सिटी के फाउंडर जावेद सिद्दीकी मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार, ईडी की रेड के बाद हुई गिरफ्तारी
18/11/2025
एक करोड़ का इनामी नक्सली कमांडर हिडमा और उसकी पत्नी हुई ढेर
17/11/2025
अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला में झारखंड पवेलियन में लाइव तसर सिल्क डेमो ने खींचा आगंतुकों का ध्यान
15/11/2025
बिहार चुनाव में एनडीए की रिकॉर्ड जीत पर बोले पीएम मोदी, बिहार ने गर्दा उड़ा दिया
13/11/2025
सुप्रीम कोर्ट का झारखंड सरकार को निर्देश, सारंडा वन क्षेत्र को वन्यजीव अभयारण्य के रूप में करें अधिसूचित
Back to top button
Mumbai: पुणे से जयपुर जा रहे इंडिगो के एयरबस ए320 विमान के एक इंजन में तकनीकी खामी आने की वजह से उसे गुरुवार को मुंबई में आपात स्थिति में उतारा गया.
जानकारी के मुताबिक विमान का इंजन फेल हो गया था जिसके बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करायी गयी. वहीं इमरजेंसी लैंडिंग के बाद घटनास्थल पर दमकल की टीम पहुंची.
इसे भी पढ़ें- कांग्रेस की आपत्ति के बाद संजय राउत ने बदले सुर, कहा- मैनें हमेशा इंदिरा गांधी का सम्मान किया
सभी यात्री सुरक्षित
विमान में सवार लोगों की संख्या के बारे में अभी जानकारी उपलब्ध नहीं हो पायी है. वहीं किसी भी यात्री को कोई नुकसान पहंचने की खबर नहीं है. सभी यात्री सुरक्षित बताये जा रहे हैं.
गौरतलब है कि इंडिगो का विमान गुरुवार सुबह पुणे से जयपुर के लिए रवाना हुआ था लेकिन उड़ान के दौरान पायलट ने इंजन में कंपन पाया जिसके बाद विमान को मुंबई की ओर मोड़ दिया गया. विमान मुंबई में तड़के आपात स्थिति में उतरा.
इसे भी पढ़ें- #RautExposedIndiraGandhi: राउत का दावा- गैंगस्टर करीम लाला से मिली थीं इंदिरा गांधी
लगातार इंजन में गड़बड़ी की बात आ रही सामने
इंडिगो ने एक बयान में विमान के मार्ग को बदलने और इसे छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतारे जाने की पुष्टि की है. हालांकि उन्होंने विमान में सवार लोगों की संख्या नहीं बतायी.
प्रवक्ता ने बताया कि फिलहाल मुंबई में विमान का निरीक्षण किया जा रहा है और विमान के यात्रियों को किसी और विमान से जयपुर भेज दिया गया.
गौरतलब है कि इंडिगो के विमानों में लगातार कुछ न कुछ गड़बड़ी देखने को मिल रही है. मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग से पहले इंडिगो के ए-320 और ए-321 विमानों में रविवार से मंगलवार के बीच कुछ गड़बड़ी पायी गयी थी.