Jamshedpur

बागबेड़ा में महिला से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार, गया जेल

Jamshedpur : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के गाड़ाबासा में एक महिला के साथ गाली गलौज और छेड़खानी करते हुये दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया. इस मामले में पीड़िता ने आरोपी  रजत कुमार सिंह के खिलाफ थाना में मामला दर्ज कराया है. वह  गाड़ाबासा के हरिजन बस्ती का रहने वाला है. मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया. उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

मारपीट करने के मामले में एक गिरफ्तार

इधर बागबेड़ा पुलिस ने मारपीट करने के एक मामले के आरोपी वारंटी सोनू पांडे उर्फ शशिकांत पांडे को गिरफ्तार किया है. वह स्थानीय लोहा सिह बागान का रहने वाला है. उसे कोर्ट में प्रस्तुत कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

इसे भी  पढ़ें- मानगो ग्रीन सिटी एडहॉक कमिटी के चुनाव की अधिसूचना जारी, 30 जनवरी को होगा मतदान

Related Articles

Back to top button