
Jamshedpur : यदि आप स्टील एक्सप्रेस ट्रेन से टाटानगर से हावड़ा तक डेली सफर तय करते हैं तो आपको बड़ी राहत मिलने जा रही है.इस ट्रेन के सामान्य कोच में यात्रा के लिए अब आरक्षण की जरूरत नहीं पड़ेगी. इसे लेकर दक्षिण-पूर्व रेलवे ने अधिसूचना जारी कर दी है. रही बात आरक्षण की तो इसके लिए तीन कोच जरूर चयनित किये गये हैं. इतना ही नहीं, स्टील एक्सप्रेस के साथ ही रेलवे ने कुल आठ जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों ट्रेनों को भी इस श्रेणी में शामिल किया है. उन ट्रेनों में भी सामान्य कोच में यात्रा के लिए आरक्षण की जरूरत नहीं पड़ेगी.
दक्षिण-पूर्व रेलवे की ओर से इस संबंध में जारी अधिसूचना के मुताबिक गाड़ी संख्या 12813 हावड़ा-टाटा स्टील एक्सप्रेस में कोच संख्या डी-1,डी-13 और डी-15 में बिना आरक्षण के यात्रा कर सकते हैं. इसके अलावा रांची – हावड़ा एक्सप्रेस, हावड़ा -पुरुलिया एक्सप्रेस, संतरागाछी -पुरूलिया एक्सप्रेस, हावड़ा- बोकारो स्टील सिटी एक्सप्रेस, हावड़ा -चक्रधरपुर एक्सप्रेस और शालीमार-भोजूडीह एक्सप्रेस को भी इस श्रेणी में शामिल किया गया है. रेलवे के मुताबिक फिलहाल यह सुविधा ट्रायल के तौर पर शुरू की जा रही है. दो मई से शुरू यह सुविधा यात्रियों के लिए पहले चरण में आगामी दो जुलाई तक लागू रहेगी. इसका नतीजा देखने के बाद रेलवे इस सुविधा को बढ़ाने या किसी अन्य फैसले को लेकर आगे निर्णय करेगा.
ये भी पढ़ें- Akshaya Tritiya 2022 : इस बार अक्षय तृृतीया पर ग्रहों की स्थिति होगी खास, बन रहा खास योग; जानिए




