BusinessNational

Saudi Aramco के IPO  से हो रही है #LIC के IPO की तुलना, सरकार को 50 हजार करोड़ मिलने के कयास

\NewDelhi : केंद्र सरकार ने बीमा क्षेत्र की सबसे दिग्गज कंपनी लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन (LIC) में हिस्सेदारी बेचने की घोषणा कर दी है, जिसके लिए जल्द ही आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) लाने की प्रक्रिया शुरू की जायेगी. वित्त मंत्री द्वारा पेश बजट में LIC में हिस्सेदारी बेचने के प्रस्ताव के बाद इसके IPO की तुलना सऊदी अरब की दिग्गज तेल कंपनी सऊदी अरामको (Saudi Aramco) से की जा रही है.

बाजार विश्लेषकों के अनुसार पैसे जुटाने के मामले में LIC का आईपीओ Saudi Aramco के आईपीओ जैसा ही हो सकता है. पिछले साल दिसंबर में सऊदी अरामको ने अपने IPO से 1.82 लाख करोड़ रुपये की रकम जुटाई, जबकि एलआईसी के IPO से सरकार 50 हजार करोड़ रुपये से अधिक रकम जुटा सकती है, जो भारतीय कंपनियों के लिए रेकॉर्ड होगा.

इसे भी पढ़ें : #Rahul_Gandhi ने पीएम मोदी का वीडियो शेयर कर ट्वीट किया, अपना जादुई व्यायाम दोहरायें, शायद अर्थव्यवस्था चल निकले

एलआईसी का बाजार पूंजीकरण 8-10 लाख करोड़ रुपये के बीच हो सकता है

जान लें कि केंद्र सरकार ने बीमा क्षेत्र की सबसे दिग्गज कंपनी लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन (LIC) में हिस्सेदारी बेचने की घोषणा कर दी है, जिसके लिए जल्द ही आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) लाने की प्रक्रिया शुरू की जायेगी. सबसे बड़ी बात यह है कि आईपीओ आने के बाद एलआईसी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) को पछाड़ते हुए देश की सबसे बड़ी लिस्टेड कंपनी बन सकती है और इसका बाजार पूंजीकरण (एमकैप) 8-10 लाख करोड़ रुपये के बीच हो सकता है.

यह दशक का सबसे बड़ा आईपीओ होगा

एसोसिएशन ऑफ नैशनल एक्सचेंज मेंबर्स ऑफ इंडिया के प्रेजिडेंट विजय भूषण के अनुसार पूंजी बाजार के लिए एलआईसी का आईपीओ सऊदी अरामको की लिस्टिंग की तरह होगा यह दशक का सबसे बड़ा आईपीओ होगा.

वहीं, आईसीआईसीआई डायरेक्ट की ऐनालिस्ट काजल गांधी ने कहा, एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) के लिहाज से एलआईसी देश की सबसे बड़ी कंपनी है और इस हिसाब से लिस्टिंग के दिन यह एमकैप के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी बन सकती है. फिलहाल एलआईसी 30 लाख करोड़ रुपये की कंपनी है.

इसे भी पढ़ें : #Budget_2020 : RSS से जुड़े संगठन BMS की LIC, IDBI में हिस्सेदारी बेचने पर आपत्ति, मोदी सरकार को दी सलाह

अरामको ने अपने आईपीओ से कंपनी की 1.5% हिस्सेदारी बेचकर 1.82 लाख करोड़ जुटाये थे

बाजार में एलआईसी के आईपी की तुलना सऊदी अरामको के आईपीओ से की जा रही है. अरामको दुनिया की सबसे बड़ी लिस्टेड कंपनी है, जिसने दिसंबर में अपने आईपीओ से कंपनी की सिर्फ 1.5% हिस्सेदारी बेचकर 1.82 लाख करोड़ रुपये जुटाये थे. इसने आईपीओ से पैसे जुटाने के मामले में दिग्गज टेक कंपनी एप्पल तथा माइक्रोसॉफ्ट को भी पछाड़ दिया.

विश्लेषकों का कहना है कि एलआईसी का आईपीओ अरामको की तरह और यह भारत का सबसे बड़ा आईपीओ हो सकता है. फिलहाल यह रेकॉर्ड कोल इंडिया के नाम है, जिसने नवंबर 2010 में आईपीओ से 15,199 करोड़ रुपये जुटाए थे.

ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में सैमको सिक्यॉरिटीज के सीईओ जीमित मोदी ने कहा, अगर हम एलआईसी का मूल्यांकन लगभग 10 लाख करोड़ रुपये करें तो इसमें 5% हिस्सेदारी की बिक्री से सरकार को 50,000 करोड़ रुपये का फंड मिल सकता है, जिससे उसे राजकोषीय घाटा दूर करने में मदद मिलेगी. वर्तमान में एलआईसी की 100% हिस्सेदारी सरकार के पास है.

इसे भी पढ़ें : #Budget2020: राहुल ने कहा, बजट में बेरोजगारी से निपटने का कोई विचार नहीं, माकपा ने कहा कि सिर्फ बेकार की बातें

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button