
Kolkata: भारत और बांग्लादेश की सेनाओं के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास सोमवार से शुरू हो रहा है.
कोलकाता के फोर्ट विलियम में स्थित सेना के पूर्वी क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से रविवार अपराह्न जारी बयान में इस बारे में जानकारी दी गयी है.
इसमें बताया गया है कि मेघालय में यह सैन्य अभ्यास आयोजित किया जा रहा है. यह सैन्य अभ्यास दो हफ्ते तक चलेगा. इस अभ्यास को ‘सम्प्रीति- नौ’ नाम दिया गया है और यह मेघालय के उमरोई में 16 फरवरी तक चलेगा.
इसे भी पढ़ें : #DIG कार्मिक संगीता कुमारी का दिल्ली में निधन, सोमवार को रांची लाया जायेगा पार्थिव शरीर
भारता बांग्लादेश रक्षा सहयोग का हिस्सा है अभ्यास
सम्प्रीति बांग्ला भाषा का शब्द है जिसका अर्थ होता है ‘सद्भावना’. इस अभ्यास में काउंटर आतंकवाद अभियान पर अधिक जोर दिया जायेगा. यह अभ्यास भारत बांग्लादेश रक्षा सहयोग का हिस्सा है.
दोनों देशों के बीच यह नौवां सैन्य अभ्यास होगा. इसके बाद बांग्लादेश में इसी तरह का सैन्य अभ्यास आयोजित होगा.
दोनों मुल्क बारी-बारी से हर साल इस तरह का सैन्य अभ्यास आयोजित करते हैं ताकि एक दूसरे की युद्ध कौशल की बारीकियों को समझ सकें और सीमा पर बेहतर तालमेल के साथ काम कर सकें.
इसे भी पढ़ें : Good News : जमशेदपुर, हजारीबाग, धनबाद, डालटनगंज और दुमका में बनेंगे नये एयरपोर्ट




