
Lucknow: भारत ने दूसरे टी20 में न्यूजीलैंड को छह विकेट से हरा दिया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 99 रन बनाए थे. यह कीवी टीम का भारत के खिलाफ टी20 में सबसे कम स्कोर था. जवाब में टीम इंडिया ने एक गेंद शेष रहते चार विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया. सूर्यकुमार यादव ने भारतीय पारी के 20वें ओवर की पांचवीं गेंद पर चौका लगाकर मैच जिताया. इस जीत के साथ तीन मैचों की टी20 सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबर हो गई है. निर्णायक मुकाबला एक फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा.
इसे भी पढ़ें: हिंडनबर्ग के आरोपों पर माकपा नेता सीताराम येचुरी ने उच्च स्तरीय जांच की मांग की, संसद सत्र में मामला उठाने का भी एलान






