
chhaya
Ranchi: डायबिटीज रोगियों की थोड़ी सी लापरवाही उनके लिए मौत का कारण बन सकती है. लोग डायबिटीज और हृदय रोग को अलग-अलग देखते हैं. लेकिन डायबिटीज बढ़ने के साथ लोगों में साइलेंट हार्ट अटैक का खतरा भी बढ़ जाता है. साइलेंट हार्ट अटैक की जानकारी ज्यादातर लोगों को नहीं होती है. लेकिन इससे होने वाली मौत अचानक होती है. गुरूनानक हॉस्पिटल के कॉर्डियोलॉजिस्ट डॉ नीरज कुमार बताते हैं कि 40 की उम्र के बाद लोगों में ये अक्सर देखा जाता है. स्ट्रेस, खान-पान और स्मोकिंग आदि साइलेंट हार्ट अटैक के कारक हो सकते हैं. लेकिन आमूमन डायबिटीज में वृद्धि या इंसुलिन की कमी लेागों को साइलेंट हार्ट अटैक से मौत दे सकती है. डायबिटीज में वृद्धि से हार्ट आर्टरी कमजोर या मोटे हो जाते हैं. जिससे साइलैंट हार्ट अर्टक का खतरा बढ़ जाता है.
इसे भी पढ़ें: झारखंड आंदोलनकारियों की पेंशन राशि बढ़ी, अब सात हजार तक मिलेगी पेंशन
अब 25 या उससे अधिक उम्र के लोगों में हो रहा है डायबिटीज :
डॉ नीरज बताते है पहले 40 के अधिक उम्र के लोगों में डायबिटीज होता था. लेकिन अब 20 से 25 या उससे अधिक उम्र के लोगों में ये देखा जा रहा है. पुरानी डायबिटीज रहने पर साइलेंट हार्ट अटैक का खतरा अधिक होता है. इस हार्ट अटैक में मरीज को दर्द नहीं होता. जिससे परिजन और मरीज हार्ट अटैक का अंदाजा नहीं लगा पाते और मौत हो जाती है. जबकि सामान्य हार्ट अटैक के छाती में दर्द आदि लक्षण होते है. डायबिटीज रोगियों में इंसुलिन की कमी होना भी एक प्रमुख कारण है.
इसे भी पढ़ें: पति-पत्नी में आठ वर्षों बाद हुई सुलह, जानें कैसे हुआ?
दर्द नहीं होना लापरवाही का कारण:
साइलेंट हार्ट अटैक में मरीजों को दर्द नहीं होता. जिससे लोग समझ नहीं पाते कि उन्हें हार्ट अटैक हुआ है. ऐसे में दूसरे हार्ट होने तक कई बार लोगों की मौत हो जाती है. दूसरे हार्ट अटैक होने पर हार्ट फेल होने की संभावना अधिक होती है. जिससे मरीज की मौत हो जाती है. डॉ नीरज ने बताया कि डायबिटीज रोगियों में साइलेंट हार्ट अटैक का खतरा अधिक होता है. ऐसे में जरूरी है कि नियमित जांच, बेहतर खान पान, व्यायाम करते हुए ध्यान रखें.
इसे भी पढ़ें: झारखंड विधानसभा में क्यों हो रहा है हरे राम-हरे कृष्ण का भजन




