
Chennai : खुद को कल्कि भगवान का अवतार बताने वाले विजय कुमार नायडू और उनके पुत्र के आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और कर्नाटक में स्थित प्रतिष्ठानों पर आयकर विभाग की छापेमारी के बाद 600 करोड़ की अघोषित आय की जानकारी मिली है.
खबर है कि आयकर विभाग ने विजय कुमार के आंध्र प्रदेश के चित्तूर स्थित कल्कि आश्रम और 39 अन्य ठिकानों पर छापेमारी के बाद 65 करोड़ की अघोषित रकम (45 करोड़ की भारतीय करंसी और 20 करोड़ की अमेरिकी डॉलर समेत दूसरे देश की मुद्राएं) जब्त की है.
जान लें कि आश्रम की बेशुमार अवैध संपत्ति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 16 अक्टूबर को शुरू हुई आयकर छापेमारी पांच दिन तक चली और रविवार को कहीं जाकर यह खत्म हुई है.
इसे भी पढ़ें : #PMModi जेपी मॉर्गन इंटरनैशनल काउंसिल के सदस्यों से मिले, 5 लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था पर मंथन
43.9 करोड़ भारतीय मुद्रा, 18 करोड़ की विदेशी मुद्रा बरामद
आयकर विभाग ने 18 अक्टूबर को एक बयान जारी कर कहा था कि आश्रम और उसके ठिकानों पर की गयी छापामारी में 43.9 करोड़ भारतीय मुद्रा, 18 करोड़ की विदेशी मुद्राएं और 31 करोड़ कीमत के सोने और हीरे के जेवरात बरामद हुए हैं. आयकर विभाग ने आध्यात्मिक गुरु कल्कि के पुत्र एनकेवी कृष्णा और परिवार के दूसरे सदस्यों को पूछताछ का समन जारी किया है.
इसे भी पढ़ें : #SeditionCases में 45 प्रतिशत का इजाफा, असम में सबसे ज्यादा मामले, हरियाणा दूसरे नंबर पर : NCRB
छापेमारी के बाद स्वयंभू भगवान पर दबाव बढ़ता जा रहा है.
छापामारी की घटना के बाल स्वयंभू भगवान विजय कुमार नायडू ने वीडियो जारी करते हुए मामले पर अपनी सफाई देते हुए कहा कि सबसे पहले मैं यह कहना चाहता हूं कि मैंने देश नहीं छोड़ा है, न तो हम कहीं और गये हैं. हम यहीं पर हैं और अपने श्रद्धालुओं को बताना चाहते हैं कि मेरा स्वास्थ्य बहुत अच्छा है. न तो सरकार और न ही आईटी डिपार्टमेंट ने कहा है कि हमने देश छोड़ दिया. लेकिन मीडिया कह रहा है कि हमने देश छोड़ दिया है.
हालांकि वीडियो में स्वयंभू भगवान नायडू ने आपने आश्रमों पर मारे गये आयकर छापों का जिक्र नहीं किया. सूत्रों के अनुसार छापेमारी के बाद स्वयंभू भगवान पर दबाव बढ़ता जा रहा है. टाइम्स नाउ ने आयकर विभाग के सूत्रों ने हवाले से कहा है कि कल्कि के पुत्र और उनकी बहू जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं. दोनों चेन्नई के एक अस्पताल में भर्ती हैं.
इसे भी पढ़ें : #Kottayam : रेप का आरोप लगाने वाली #Nun ने बिशप के खिलाफ महिला आयोग व राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में शिकायत की




