
Supaul: जिले के करजाइन बाजार में मंगलवार की देर रात दर्जनभर डकैतों ने एक दवा व्यवसायी के घर में भीषण डाका डाला. इस दौरान दवा व्यवसायी की पत्नी और परिवार के अन्य लोगों के जेवरात और नगदी लूट लिया. परिवार वालों के अनुसार डकैतों ने करीब 10 से 15 लाख के जेवरात सहित नगदी की लूट की है, लूटपाट का विरोध करने पर परिवार वालों को बंधक बनाकर मारपीट भी की गई है. पिटाई से दवा व्यवसायी हीरालाल दास गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं. उनके सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया है. घटना के बाद पूरा पुलिस महकमा घटनास्थल पर पहुँच जांच में जुट गई है, घटना की जानकारी मिलते ही वीरपुर डीएसपी पंकज मिश्रा भी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे हैं.
ये भी पढ़ें- पांचवीं झारखंड स्टेट सब-जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप : नोवामुंडी बॉक्सिंग क्लब के बॉक्सरों ने लहराया जीत का परचम




