JharkhandLead NewsRanchiSimdegaSports

सिमडेगा में 2 दर्जन से अधिक खिलाड़ियों ने 4 घंटों में तैयार किया खेल मैदान

ओलंपियन सलीमा टेटे का गृह जिला है सिमडेगा

Ranchi: महात्मा गांधी एवं पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के मौके पर सिमडेगा के दो दर्जन से अधिक खिलाड़ी कुदाल लेकर मैदान में उतरे. भोक्ता युवा विकास समिति खीजूरटांड़ जोराम और हॉकी सिमडेगा ने इसकी अगुवाई की. ठेठईटांगर ब्लॉक के जोराम खिजूरटांड़ गांव में आत्मनिर्भर खेल प्रशिक्षण केंद्र की शुरूआत शनिवार को की गयी.

इसे भी पढ़ें:LJP के सिंबल पर चुनाव आयोग ने लगायी रोक

समिति के सदस्यों ने हॉकी सिमडेगा के पदाधिकारियों और नन्हे खिलाड़ियों के साथ मिलकर जंगल के बीच की एक जगह को श्रमदान से खेलने लायक मैदान में 4 घंटे में तब्दील कर दिया. उबड़ खाबड़, पथरीली और जंगली घास से भरे जमीन की रंगत बदल दी.

अब इस मैदान में हर दिन हॉकी एवं अन्य खेलों का प्रशिक्षण स्थानीय बालक एवं बालिकाओं को निःशुल्क दिया जाएगा. श्रमदान के बाद सबों ने राष्ट्रपिता गांधी एवं पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि भी दी.

इसे भी पढ़ें :पलामू: महात्मा गांधी जयंती चला स्वच्छता अभियान, लेकिन उनके नाम पर बने पार्क में लगी रही गंदगी-पसरा रहा सन्नाटा

निक्की प्रधान ने बढ़ाया उत्साह

हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने नारियल फोड़कर आत्मनिर्भर खेल प्रशिक्षण केंद्र की शुरुआत की. कहा कि खिलाड़ी हर दिन अब इस मैदान में आयें. वे भी उन लोगों के बीत आते रहेंगे. अनुभवी प्रशिक्षकों को भी यहां लाया जायेगा. उपस्थित बच्चों को मनोज ने ओलंपियन और इंटरनेशनल हॉकी प्लेयर निक्की प्रधान, सलीमा टेटे, संगीता कुमारी इत्यादि के बारे में भी बतलाया.

कहा कि आप सबों में भी देश का नाम रोशन करने की क्षमता है. अनुशासन में रहकर कड़ी मेहनत करने से यह संभव है. इसके अलावा खिलाड़ियों को वीडियो कॉल के माध्यम से ओलंपियन निक्की प्रधान से बात भी कराई गयी.

निक्की ने सभी बच्चों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि वे अभी इंडिया कैंप में बेंगलूरु में हैं. जब भी वे छुट्टियों में वहां आयेंगी, तब उनके बीच आकर हॉकी भी खेलेंगी. हॉकी की बारीकियां भी बताएंगी. नये खिलाड़ियों को ऐसे खेल ग्राउंड का लाभ लेना चाहिये.

इसे भी पढ़ें:Tata Sons की Big Deal, इस कंपनी में ले रहा बड़ी हिस्सेहदारी, 1000 करोड़ से ऊपर का है सौदा

हॉकी सिमडेगा सह भोक्ता युवा विकास समिति के वेद प्रकाश भोक्ता ने कहा कि उनलोगों ने मैदान बनाने के लिए जमीन बहुत पहले लीज पर ले ली थी. पर कोविड के कारण जमीनी स्तर पर इसके लिये काम नहीं कर पा रहे थे.

अब हॉकी सिमडेगा के पदाधिकारियों के सहयोग से वे इसे मैदान का रूप दे रहे हैं. अब उनके संरक्षण में यहां प्रत्येक दिन खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जायेगा.

श्रमदान में मुख्य रूप से हॉकी सिमडेगा के मनोज कोनबेगी एवं भोक्ता युवा विकास समिति के कई सदस्यों सहित दो दर्जन से अधिक खिलाड़ी भी शामिल थे.

इसे भी पढ़ें:चार दिन पहले ही हो गई थी गर्भवती के बच्चे की मौत, अस्पताल में कहा 4 को डेट है उसी दिन भर्ती लेंगे

Related Articles

Back to top button