BiharCrime News

शेखपुरा में थाना के पास रात भर नाचती रहीं बार-बालाएं, पुलिस बनी मूकदर्शक

Shekhpura: शेखपुरा (Shekhpura) जिले के बरबीघा में पुलिस की लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है. लापरवाही और अनदेखी का आलम यह है कि थाना से कुछ ही दूरी पर रातभर बार बालाओं का अश्लीलता भरा डांस जोर-शोर से होता रहा और पुलिस घोर निद्रा में सोती रही. मामला बरबीघा नगर क्षेत्र के मिशन ओपी के पास नसीब चक मोहल्ले की है.

नसीब चक मोहल्ले में रातभर बार-बालाओं का डांस आयोजित किया गया था. बार बालाओं का यह डांस मिशन ओपी के ठीक बगल में संचालित सामुदायिक भवन स्थल पर किया गया था.

इसे भी पढ़ें : दो पाली में होगी जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा, चार सितंबर से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

मोहल्ले में आयोजित इस कार्यक्रम में अश्लील गीत पर बार-बालाओं को डांस करते देखा गया जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है.

बार-बालाओं के नाच कार्यक्रम का आयोजन मुहल्ले के लोगों के द्वारा किया गया था. पुलिस को इस बात की पूरी जानकारी थी परंतु पुलिस के द्वारा कोई पहल नहीं की गई.

इसे भी पढ़ें :बिहार की जनता को गुस्से में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने दी शुभकामनाएं

बताते चलें कि कोविड-19 महामारी के दौरान किसी तरह का जुलूस और जलसा पर पूर्ण रूपेण प्रतिबंध है, बाबजूद इसके बगैर थाना या पुलिस की अनुमति के इस तरह का आयोजन किया जाना और पुलिस का सोते रहना सवालिया निशान खड़ा करता है. और पुलिस के कार्यशैली पर सवाल उठना भी लाजमी है.

रात भर बार बालाओं के डांस के बीच आपस में झगड़े की बात भी कही जा रही है. कई बार बात बिगड़ते बिगड़ते स्थानीय लोगों द्वारा उसे संभाला गया. इस दौरान कई बार-बालाओं के साथ भी अश्लील हरकत स्थानीय युवाओं के द्वारा किया गया.

इसे भी पढ़ें : बिहार वासियों की बढ़ी परेशानी, 2 महीने का बिजली बिल अब एक साथ आएगा

Related Articles

Back to top button