
Jamshedpur : आजसू छात्र संघ के जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज इंटर कॉलेज काउंसिल कमिटी का गठन किया गया है. इसे लेकर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संघ के कोल्हान अध्यक्ष हेमंत पाठक उपस्थित थे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप संघ के साहेब बागति, जगदीप सिंह, सिंटू सिंह, कुंदन झा कार्यक्रम में शरीक हुये. कार्यक्रम का संचालन वरीय छात्र नेता विकास रजक ने किया.
रोनित दत्ता अध्यश्र व दीक्षा कुमारी को छात्रा प्रमुख बनाया
कार्यक्रम के दौरान वर्कर्स कॉलेज इंटर काउंसिल कमिटी के पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की गयी. इसके तहत रोनित दत्ता को कमिटी का अध्यश्र और दीक्षा कुमारी को छात्रा प्रमुख बनाया गया. इसके अलावा छात्रा सह प्रमुख मौसमी कुमारी, शीतल कुमारी, आरती कुमारी, प्रवक्ता ऋतुराज, हलीमा परवीन बनायी गयी. वहीं, इंटर काउंसिल कमिटी के अन्य पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष राकेश महतो, महासचिव विक्की पांडेय, सचिव सुजल कुमार, मीडिया प्रभारी बृजेश कुमार और अभय कुमार को बनाया गया.
2009 से कॉलेज के विकास और छात्रों की सेवा में आजसूः हेमंत
मौके पर हेमंत पाठक ने कहा कि वर्ष 2009 से कॉलेज के विकास और छात्रों की सेवा में आजसू छात्र संघ निरंतर कार्य कर रहा है. उन्होंने उम्मीद जतायी कि कमिटी के पदाधिकारी कॉलेज में अनुशासन बनाये रखने के साथ छात्रों की समस्याओं के निदान की दिशा में भी काम करेंगे. मौके पर आजसू के अल्पसंख्यक महासभा के केंद्रीय नेता जावेद, यश कुमार, विजय कुमार, अमन कुमार प्रजापति, शाहिल शर्मा, सूरज मंडिया, गजेंद्र कुमार, प्रेम दास, संतोष थापा, मिथुन महतो, संदीप कुमार, राज मार्डी, अनिल कुमार, उत्तम कुमार, शिबू कुमार मुख्य रुप से उपस्थित थे.
ये भी पढ़ें- Incredible Jharkhand : पश्चिम सिंहभूम की इन खदानों से निकलती है ऐसी मिट्टी जिनका रंग देख कर रह जायेंगे दंग




