National

#PMModi की रैली में शख्स ने ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ पर उठाये सवाल, मंच की ओर फेंके पन्ने

Thanesar (Haryana): पीएम मोदी की चुनावी रैली में एक शख्स ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना पर सवाल उठाये. साथ ही प्रधानमंत्री की ओर कुछ पन्ने भी फेंके. ये पूरा मामला मंगलवार 15 अक्टूबर का है.

मंगलवार को पीएम हरियाणा के थानेसर में बीजेपी के लिए चुनाव प्रचार कर रहे थे. इस रैली के दौरान एक व्यक्ति ने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ पर सवाल उठाते हुए नारे लगाए और उनके मंच की तरफ कुछ कागज फेंके. हालांकि, इस दौरान पीएम ने अपना संबोधन जारी रखा.

इसे भी पढ़ेंःआखिर क्यों धनबाद के झरिया में सीएम रघुवर दास के आने से पहले पुलिस ने किया फ्लैग मार्च !

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पर उठाये सवाल

इस व्यक्ति ने चिल्लाते हुए कहा, ‘कहां है बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ?’ उसने पीएम मोदी के संबोधन स्थल की तरफ कागज भी फेंके थे. इसके बाद प्रधानमंत्री की रैली में तकरीब पांच मिनट तक हो-हल्ला हुआ.

रैली में मौजूद कई लोग अपने स्थान से खड़े होकर यह देखने लगे कि आखिर क्या हो रहा है? वहीं पांच मिनट बाद पुलिस ने इस व्यक्ति को पकड़ लिया.

व्यक्ति की पहचान जगाधरी के रहनेवाले अशोक कुमार के रूप में हुई है. पीएम की ओर फेंके गये पन्ने, नरेंद्र मोदी को संबोधित करके लिखे गए पत्र थे.

जिनमें व्यक्ति ने कहा है कि यमुनानगर में आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा के साथ 26 अगस्त को उसके शिक्षक ने कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया.

व्यक्ति ने पत्र में आरोप लगाया है कि इस मामले की शिकायत जब पुलिस से की तो उन्होंने कोई कार्रवाई करने की बजाय पीड़िता के माता-पिता पर ही प्राथमिकी दर्ज कर दी.

आरोप ये भी है कि धरने के बाद भी पुलिस ने प्राथमिकी नहीं वापस ली. इस मामले पर एसपी आस्था मोदी ने जांच जारी होने की बात कही.

इसे भी पढ़ेंःपिछले 10 महीनों में रिश्वत लेनेवाले 12 पुलिस अधिकारियों को ACB ने किया गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button