
Delhi : देश में कोरोना महामारी की लहर धीमी पड़ रही है. कोरोना महामारी से मई में हुई कुल मौतों में से 52 परसेंट मौत ग्रामीण क्षेत्रों में हुई. सेंटर फॉर साइंस एंड इन्वायरमेंट की रिपोर्ट में यह बताया गया है. रिपोर्ट के अनुसार कोरोना की दूसरी लहर से इस बार गांव अधिक प्रभावित हुए हैं.
रिपोर्ट के अनुसार देश में कोरोना के 53 परसेंट नए केस और 52 परसेंट मौत ग्रामीण जिलों में हुई है. मई में देश में 94.12 लाख कोरोनावायरस संक्रमण के मामले और 1.23 लाख मौतें दर्ज की गई है. अप्रैल में, भारत में 64.81 लाख संक्रमण और 45,862 मौतें दर्ज की गईं. इसकी तुलना में मई में संक्रमण से 43 परसेंट और मौतों में 163 परसेंट की बढ़ोतरी दर्ज की गई. हालांकि, राहत की बात है कि लगभग दो महीने बाद पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के सबसे कम 1,20, 454 नए मामले सामने आए हैं. इस दौरान 3349 लोगों की जान गई.




