New Delhi: मराठा सियासत में हनुमान चालीसा प्रकरण से घमासान जारी है. पुलिस स्टेशन के बाहर भाजपा के पूर्व सांसद किरीट सोमैया पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया है. हमले में सोमैया को चोट भी लगी है. किरीट सोमैया का आरोप है कि शिवसेना के लोगों ने हमला किया है. दरअसल, महाराष्ट्र की खार थाना पुलिस ने अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत कौर राणा और उनके विधायक पति रवि राणा को गिरफ्तार किया है. सूचना पाकर किरीट सोमैया खार पुलिस स्टेशन दोनों से मिलने पहुंचे थे, जहां उनपर हमला हुआ.

I am shocked, in presence 50 police persons, in the compound/campus of Khar Police Station, Shivsena's 100 Gundas assault me with Stones, Wanted to KILL Me

What the Police Commissioner is doing?

How so many Mafia Sena Gundas allowed to gathered in police station? @BJP4India
— Kirit Somaiya (@KiritSomaiya) April 23, 2022

पूर्व सांसद सोमैया ट्विट कर यह जानकारी दी है. उन्होंने बताया है कि शिवसेना के गुंडों ने उनपर पथराव किया. उनकी गाड़ी के शीशे टूटे और वे घायल हुए हैं. सोमैया ने मामले की शिकायत बांद्रा पुलिस से की है. पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है. इधर, एक अन्य ट्विट के माध्यम से सोमैया ने मुंबई पुलिस पर आरोप लगाया है कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने से इनकार कर दिया है. उन्होंने कहा है कि वह इस प्रकरण पर प्रेस कांफ्रेंस करेंगे.
इधर, महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि यह मुंबई और महाराष्ट्र में कानून और व्यवस्था की स्थिति का सबसे बड़ा पतन है. खार पुलिस स्टेशन के सामने और पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में गुंडों ने भाजपा नेता किरीट सोमैया पर हमला किया. यह यह बिल्कुल अस्वीकार्य है. इन्होंने सख्त कार्रवाई की मांग की है. महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने सत्ताधारी शिवसेना पर बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने कहा है कि क्या सरकार महाराष्ट्र में केरल या बंगाल जैसी स्थिति बनाना चाहती है.