GumlaJharkhand

गुमला में ट्रक ने दो बाइक पर सवार पांच युवकों को रौंदा, 4 की मौत

Gumla: घाघरा प्रखंड के टोटांबी केनटोली के पास शुक्रवार देर शाम हुए सड़क हादसे में चार युवकों की मौत हो गयी. जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि दो पांच युवक दो बाइक पर सवार होकर गुमला से घाघरा की तरफ जा रहे थे. इसी दौरान 12 चक्का ट्रक ने दोनों बाइक को अपनी चपेट में ले लिया. जिससे चार लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी.

मृतकों में खरका गांव निवासी कुंवर उरांव (30 वर्ष), अजीत उरांव (30 वर्ष) व घाघरा थाना के चेड़या गांव निवासी रमेश कुमार (25 वर्ष) एवं कुगांव के मनोज उरांव शामिल है. एक अन्य  युवक गंभीर रूप से घायल है. जिसका इलाज गुमला सदर अस्पताल में चल रहा है.

घटनास्थल पर थाना प्रभारी अमित चौधरी ने पहुंचकर सभी शवों को कब्जे में लेते हुए दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल व ट्रक को जब्त कर लिया है.

इसे भी पढ़ें:निर्धन परिवार को पीटनेवाले घूम रहे हैं सरेआम, मामला दर्ज होने के 24 घंटे बाद भी अभी तक नहीं हुई है गिरफ्तारी

Related Articles

Back to top button