Deoghar

देवघर में आम आदमी पार्टी ने नगर निगम के वार्डों में चलाया सदस्यता अभियान

Deoghar: सोमवार को देवघर नगर निगम के वार्ड नंबर 34 के चित्तौलोढिया में आप पार्टी का सदस्यता अभियान जिला उपाध्यक्ष राहुल सौरभ के नेतृत्व में चलाया गया. जिसमें कई महिलाओं व पुरुषों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजीव रंजन, वरिष्ठ नेता उमाकांत बरनवाल, जिला संगठन मंत्री मिथिलेश कुमार, सक्रिय नेता विनय यादव मौूद रहे. इस मौके पर सभा को संबोधित करते हुए डॉ राजीव रंजन ने कहा कि सभी वार्डवासी महिला पुरुष अपने आसपास में केजरीवाल सरकार के कामों को बताएं और एक बार आप को मौका देने का काम करें. हमारी पार्टी आपको और हम सभी को दिल्ली में मिल रही सुविधा देगी. वहीं संगठन मंत्री ने कहा कि आप भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए आयी है, जिसको दिल्ली और पंजाब की जनता ने माना तो वहां जनता को मुफ्त बिजली, पानी, शिक्षा, चिकित्सा की सुविधा मिल रहा है. वहां का हर परिवार खुशहाल जीवन जी रहे हैं. इसलिए आने वाले 2024 में हम सब मिलकर झाड़ू छाप पर बटन दबाकर झारखंड में भ्रष्टाचार मुक्त सरकार और हर जनता को अपना अधिकार दिलाएंगे. उपस्थित वार्डवासियों ने अपने समस्याओं को बताया और एक आवाज में कहा कि सभी दलों को मौका दिया है लेकिन अबकी बार झारखंड में भी केजरीवाल. इस मौके पर जिला सह सचिव प्रशांत सिंह, युवा जिला अध्यक्ष संदीप यादव, सोशल मीडिया संयोजक मुन्ना यादव, चंदन यादव, विवेक कुमार, कुणाल मंडल, गीता देवी, लक्ष्मी देवी सहित अन्य महिला पुरुष उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें: कर्नाटक के धारवाड़ में आयोजित 26वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव में भाग लेगें देवघर के किशन व शुभम

Related Articles

Back to top button