
Chapra : जिले के इसुआपुर थाना क्षेत्र में देर रात अपराधियों ने बाइक लूट के दौरान एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी है. मृतक इसुआपुर थाना क्षेत्र के सुम्भा पूरब टोला गांव निवासी नवल किशोर सिंह कुशवाहा है. अपराधियों ने इस घटना को इसुआपुर थाना क्षेत्र स्थित राम चौरा गांव के समीप अंजाम दिया है.
इसे भी पढ़ें : बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा परिषद के सत्र 2022 के लिए 17 मई से भरा जाएगा आवेदन
विवाह समारोह से देर रात घर लौट रहे थे नवल
घटना के संबंध में बताया जाता है कि नवल किशोर सिंह सोमवार रात्रि किसी विवाह समारोह से घर लौट रहा था. इसी बीच देर रात करीब 1:30 पर अपराधियों ने उसे रोककर लूटपाट करना शुरू की. इस दौरान अपराधियों ने विरोध करने पर उसे चाकू घोंप कर मार डाला. उसके चीखने चिल्लाने पर अपराधी उसकी मोटरसाइकिल लेकर भाग गए.
वहीं घटना की सूचना के बाद इस्लामपुर थाना अध्यक्ष दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया. जिसके बाद इस बात की सूचना उसके घर वालों को दी गई.
इस मामले में इसुआपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि फिलहाल हत्या के कारणों की स्पष्ट जानकारी प्राप्त हो सकी है कि हत्या सिर्फ बाइक लूटने की गई है या कोई पुरानी दुश्मनी है. फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा जा रहा है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.
इसे भी पढ़ें : पटना पुलिस ने एसबीआई के स्टाफ और नगर निगम के ठेकेदार को शराब के नशे में किया गिरफ्तार




