BiharCrime News

भागलपुर में अपराधियों ने 10 साल की बच्ची की हत्या कर शव को आम के बगीचे में फेंका

Bhagalpur : जिले में अपराधियों का खौफ लगातार बरकरार है . ताजा घटनाक्रम में एक 10 साल की मासूम बच्ची की अपराधियों ने हत्या कर दी है. शव को छुपाने के उद्देश्य आम के बगीचे में फेंक दिया है. घटना पीरपैंती थाना क्षेत्र के कटवा पहाड़ के पास की है. जहां आम के बगीचे से 10 साल के मासूम बच्ची के शव को पुलिस ने बरामद किया है.

शव को देखकर ऐसी आशंका जतायी जा रही है कि ईंट से कुचलकर पहले हत्या की गयी है और फिर शव को आम के बगीचे में फेंक दिया गया है. मृत बच्ची की पहचान ओलापुर निवासी बुची मंडल की बेटी कविता के रूप में हुई है. बच्ची अपने नानी के घर पर रहती थी.

इसे भी पढ़ें : पुणे के उदयमान ने गोल्फ टूर्नामेंट पर जमाया कब्जा

Related Articles

Back to top button