
Begusarai : जिले में अपराधियों ने सोमवार देर रात को घर घुसकर महिला को गोली मार दी. जानकारी के अनुसार देर रात वह अपने कमरे में सो रही थीं, तभी अपराधी अंदर घुसे और पेट में गोली मार दी.
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. आसपास के लोगों की भीड़ लग गई. स्थानीय लोगों ने घायल महिला को इलाज लिए लखीसराय सदर अस्पताल में भर्ती करवाया. महिला की हालत गंभीर है. घटना साम्हो थाना क्षेत्र के सरलाही गांव की है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने घायल महिला की पहचान अशोक झा की पत्नी शांति देवी के रूप में हुई है.
इसे भी पढ़ें : सुरेश्वरधाम में प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान आज, 2000 से अधिक महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा




