Crime NewsGiridih

24 घंटे में गिरिडीह पुलिस ने एक करोड़पति समेत 26 साइबर क्रिमिनल्स को किया गिरफ्तार

पुलिस की नज़रो में फरार करोड़पति आरोपी गांव में चला रहा था हार्डवेयर की दुकान

Giridih: गिरिडीह के साइबर थाना के साथ चार थाना की पुलिस ने तबाड़तोड़ कार्रवाई की है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर 26 साइबर अपराधियों को दबोचा है. रविवार को गिरफ्तार आरोपियों से अब भी पूछताछ की जा रही है.

इसे भी पढ़ेंः रांचीः शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की तबीयत बिगड़ी, रिम्स में होंगे भर्ती

करोड़पति आरोपी गिरफ्तार

इधर साइबर डीएसपी संदीप सुमन समदर्शी ने गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार की अहले सुबह करोड़पति साइबर अपराध से जुड़े आरोपी पप्पू मंडल को गांडेय थाना क्षेत्र से दबोचने में सफलता पायी. साइबर डीएसपी के हत्थे चढ़ा आरोपी पप्पू मंडल गांडेय थाना क्षेत्र के गांव में हार्डवेयर की दुकान चला रहा था. और पुलिस से बचने की कोशिश में लगा था. लेकिन साइबर डीएसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने शिकंजा कसते हुए पप्पू मंडल को गिरफ्तार किया.

जानकारी के अनुसार, आरोपी पप्पू मंडल ने साइबर अपराध के जरिये ही अबतक करोड़ों की काली कमाई अर्जित कर चुका है. गांव में इस आरोपी ने आलीशान मकान बना रखा था. इस मकान को लेकर भी पुलिस पप्पू मंडल से अब पूछताछ कर रही हैं.

पप्पू मंडल की गिरफ्तारी को गिरिडीह पुलिस बड़ी उपलब्धि बता रही है. पुलिस सूत्रों की मानें तो पप्पू मंडल के पास जब्त कई पासबुक में करोड़ो के लेनदेन का जिक्र है.

इसे भी पढ़ेंः Corona Update: देश में संक्रमण के मामले 60 लाख के पार, अबतक 95 हजार से ज्यादा मौतें

बता दें कि इससे दो दिन पहले शनिवार को गुजरात पुलिस जामताड़ा और गिरिडीह के तीन साइबर अपराधियों को ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ गुजरात लेकर गयी है. ये मामला काफी हाई प्रोफाइल का बताया जा रहा है. गिरिडीह पुलिस की इन साइबर क्रिमिनल्स पर काफी दिनों से नजर थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button