
Jamshedpur : सरायकेला-खरसावां जिले के चौका थाना क्षेत्र के घोड़ानेगी गांव में घर की छत पर खेल रही 11 वर्षीय जयंती पांडेय अचानक हाईटेंशन तार की चपेट में आकर झुलस गयी. उसकी हालत देख घरवाले इलाज के लिए उसे स्थानीय नर्सिंग होम ले गये. वहां हालत बिगड़ने पर बच्ची को बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पातल रेफर किया गया है.
बच्ची के पिता वीरेन्द्र पांडेय के मुताबिक वे चांडिल क्षेत्र में कांटा घर में काम करते हैं. इसी को लेकर वे अपने मूल निवास स्थल रामगढ़ छोड़कर ससुराल में चांडिल डैम के पास रहते हैं. घटना के वक्त शनिवार की दोपहर जयंती छत पर खेल रही थी. उसी दौरान वह छत से सटकर जा रहे हाईटेशन तार की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गयी. उसके कपड़े सहित पूरा शरीर ही झुलस गया है. उसकी हालत बेहद गंभीर बतायी जाती है.
ये भी पढ़ें – जमशेदपुर : आर्केस्ट्रा ग्रुप में जाने को लेकर पति से विवाद हुआ तो महिला ने ब्लेड से काट ली गर्दन




