Read Next
29/10/2026
कांग्रेस का आरोप, SIR पीएम मोदी, अमित सिंह की साजिश, CEC ने दिया अंजाम
27/10/2026
वीटो पावर के बिना UNSC के स्थायी सदस्य दूसरे दर्जे के समान : भारत
27/10/2026
गुवाहाटी : होटल के मालिक और लीजधारक के बीच विवाद, 5 लोगों की गोली मारकर हत्या
26/10/2026
चुनाव से पहले इजरायल की सेना ने ईरान पर हमले से किया इनकार
21/12/2025
भारत के पुल : कठिनाइयों पर स्थापत्य की विजय
30/11/2025
रांची : किंग कोहली के विराट शतक और कुलदीप के 4 विकेटों से जीता भारत, 17 रनों से मिली जीत
26/11/2025
क्रिकेटर विराट कोहली पहुंचे रांची, 30 नवंबर को होने वाले वनडे मुकाबले में आएंगे नजर
23/11/2025
ED के 44 ठिकानों पर हुई रेड में मिले 14 करोड़ से अधिक नकद और कोयला घोटाला के बड़े सबूत
20/11/2025
नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, 26 मंत्रियों में तीन महिला और एक मुस्लिम चेहरा शामिल
18/11/2025
अल फलाह यूनिवर्सिटी के फाउंडर जावेद सिद्दीकी मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार, ईडी की रेड के बाद हुई गिरफ्तारी
Back to top button
New Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान के राष्ट्रीय दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को संदेश भेजकर पाक प्रधानमंत्री इमरान खान एवं वहां के लोगों को शुभकामनाएं दीं. इस बात की जानकारी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने मैसेज ट्वीट करके दी. वहीं, अपने संदेश में मोदी ने कहा कि वक्त आ गया है कि उपमहाद्वीप के लोग आतंक और हिंसा से मुक्त वातावरण में लोकतांत्रिक, शांतिपूर्ण, प्रगतिशील और समृद्ध क्षेत्र के लिये मिलकर काम करें.
संबंधों में आये जबरदस्त तनाव के बीच आया मोदी का यह संदेश
मोदी का यह संदेश पुलवामा हमले के बाद परमाणु संपन्न दोनों पड़ोसी देशों के बीच संबंधों में आये जबरदस्त तनाव के बीच आया है. पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी ठिकाने पर हवाई कार्रवाई की थी. उल्लेखनीय है कि भारत ने शुक्रवार को यहां नयी दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग में देश के राष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम का बहिष्कार किया था. भारत ने कार्यक्रम में जम्मू कश्मीर से कई अलगाववादी नेताओं को आमंत्रित किये जाने पर विरोध भी जताया था.
इमरान खान ने ट्वीट किया मैसेज
इमरान खान ने भी प्रधानमंत्री मोदी के संदेश पर ट्वीट किया. खान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का संदेश मिला, जिसमें लिखा है : मैं पाकिस्तान के राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर देश की जनता और बधाई और शुभकामनाएं देता हूं. यह वक्त है जब उपमहाद्वीप के लोग आतंक और हिंसा से मुक्त वातावरण में लोकतांत्रिक, शांतिपूर्ण, प्रगतिशील और समृद्ध क्षेत्र के लिये मिलकर काम करें. गौरतलब है कि इमरान खान ने पीएम मोदी के मैसेज का स्वागत किया. साथ ही भारत से बातचीत की पेशकश की है. इमरान खान ने कहा कि भारत के साथ कश्मीर समेत सभी मुद्दों पर व्यापक बातचीत होनी चाहिए.