
Ranchi: राज्य सरकार को बालू और गिट्टी का अवैध कारोबार जारी है. राज्य सरकार को इस पर रोक लगना चाहिये. इस पर सरकार को पहल करनी चाहिये. साथ ही बालू की नीलामी प्रक्रिया भी अब शुरू करनी चाहिये. जब तक राज्य में एनजीटी का रोक है. तब तक सरकार इस प्रक्रिया को पूरा कर लें. ये बातें भाकपा नेता सुजीत घोष ने कहीं. घोष बुधवार को भाकपा की ओर से आयोजित राज्य परिषद् बैठक को संबोधित कर रहे थे.
उन्होंने कहा कि राज्य में बालू गिट्टी नहीं मिलने के कारण लाखों निर्माण मजदूर बेरोजगार हो चुके. राज्य सरकार की मिलीभगत से जिला प्रशासन और माफिया के खनिज संपदाओं की लूट जारी है.
इसे भी पढ़ें:राजीव नगर मामले में पटना हाईकोर्ट का निर्देश, जब तक फाइनल जजमेंट नहीं आ जाता तब तक किसी का घर नहीं टूटेगा
10 अगस्त से अभियान की तैयारी: इस दौरान भुवनेश्वर मेहता ने कहा कि राज्य में विधि व्यवस्था भी विफल है. सरकार इसे ठीक करने में असफल है. इसे लेकर आंदोलन की तैयारी की जा रही है. सभी जिलों में 19 जुलाई को आक्रोश पूर्ण प्रदर्शन किया जायेगा. वहीं, 10 अगस्त को राज भवन मार्ग किया जाएगा.
मेहता ने कहा कि देश में बेरोजगारी, बेकारी, बेतहाशा ,महंगाई आम जनता परेशान है. लेकिन धर्म के नाम पर राजनीति कर लोगों को भरमाया जा रहा है. मुख्य समस्याओं से लोगों के ध्यान भटका कर सत्ता में बैठे हुए लोग राजनीति रोटी सेकने में लगे हुए हैं.
इसे भी पढ़ें:पीएम नरेंद्र मोदी 20 जुलाई को आएंगे पटना, बिहार विधानसभा भवन के शताब्दी समारोह में होंगे शामिल




