
15 मई तक करें आवेदन
Ranchi : आईआईटी आईएसएम धनबाद ने विभिन्न पदों में नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी किया है. ये नियुक्तियां पूरी तरह से अस्थायी होंगी. ये नियुक्तियां कई पदों के लिए है. इन पदों में नौकरी को इच्छुक और योग्यताधारी उम्मीदवार 15 मई तक आवेदन कर सकते हैं. नियुक्ति एसीआईसी कंपनी में की जायेगी. यह कंपनी आईआईटी आईएसएम धनबाद की कंपनी है.
इन पदों के लिए है आवेदन
पूर्णत: अस्थायी बहाली के तहत जिन पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इनमें सीईओ (चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर), एकाउंट एग्जीक्यूटिव, मैनेजर इनोवेशन, मैनेजर प्लानिंग एंड ऑपरेशन के साथ तीन यंग प्रोफेशनल का पद शामिल है. नियुक्ति प्रक्रिया ऑनलाइन पूरी की जाएगी. बताते चलें कि आईआईटी आईएसएम धनबाद ने छात्रों व शिक्षकों के बीच इनोवेशन, इंटरप्रेन्योरशिप को बढ़ावा देने के लिए निर्णय लिया है. आईआईटी धनबाद ने अटल कम्यूनिटी इनोवेशन सेंटर (एसीआईसी) की स्थापना करते हुए एसीआईसी आईआईटी आईएसएम फाउंडेशन नाम कंपनी बनायी है. यह कंपनी अगले पांच वर्षों के लिए नीति आयोग व आईआईटी धनबाद से फंडेड होगा.
ऐसी होंगी नियुक्तियां
आईआईटी धनबाद की और से जारी विज्ञापन के अनुसार सीईओ का पद तीन वर्ष का होगा. प्रत्येक महीने 65 हजार रुपये वेतन दिया जायेगा. सीईओ को एसीआईसी के तहत इनक्यूवेटर के सभी कार्यों का नेतृत्व करना, रणनीति बनाना, रणनीति को दिशा प्रदान करने समेत अन्य कार्य करने होंगे. इसी तरह मैनेजर इनोवेशन व मैनेजर प्लानिंग एंड ऑपरेशन का वेतन 50 हजार, एकाउंट एग्जीक्यूटिव का वेतन 40 हजार रुपये प्रति महीना निर्धारित किया गया है. वहीं यंग प्रोफेशनल को 30 हजार रुपये प्रत्येक महीना वेतन दिया जायेगा. कंपनी का संचानल बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की ओर से किया जायेगा. दिन-प्रतिदिन की गतिविधियों के संचालन के लिए सीईओ समेत अन्य पदों पर नियुक्ति की जा रही है. इंटरप्रेन्योरशिप व इनोवेशन को बढ़ावा देने व बुनियादी ढांचे को बेहतर करते हुए विभिन्न सुविधा प्रदान किया जायेगा.
इसे भी पढ़ें: सिमडेगा के जिला जनसंपर्क अधिकारी का निधन




