Lead NewsNEWSRanchiTOP SLIDER

Ranchi नगर निगम में सर्टिफिकेट के लिए पैसा मांगा जाता है तो करें शिकायत, कंप्लेन नंबर जारी

Ranchi: रांची नगर निगम का कर्मी किसी तरह का सर्टिफिकेट जारी करने के एवज में पैसे मांगे तो आप तत्काल शिकायत कर सकते हैं. निगम की ओर से जनसुविधा के बाकायदा नंबर जारी किया गया है. जिसपर आप शिकायत कर सकते हैं. निगम अधिकारी का दावा है कि शिकायत मिलने के बाद पैसे मांगने वाले कर्मी के खिलाफ कार्रवाई अवश्य की जाएगी. निगम की ओर से जारी कंप्लेन नंबर 06512200011 और 9431104429 है.

मालूम हो कि निगम डेथ, बर्थ और मैरिज सर्टिफिकेट समेत अन्य कागजात शहरियों के लिए जारी करता है. निगम को शिकायत मिल रही थी कि कुछ कर्मी सर्टिफिकेट जारी करने के बदले रिश्वत या नजराने की मांग करते हैं. जिसके बाद निगम ने यह कदम उठाया है. नगर निगम की हेल्थ अफसर ने कंप्लेन नंबर जारी करने के साथ ही शहर के लोगों से अपील की है कि यदि ऐसी शिकायत हो तो जरूर कॉल करें. दोषी कर्मी के खिलाफ जांच के बाद हर हाल में कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें: पूजा सिंघल प्रकरण: इडी कार्यालय में दुमका और पाकुड़ के डीएमओ से पूछताछ, साहिबगंज डीएमओ भी पहुंचने वाले हैं

केवल एक रुपए लेट फाइन

यह भी बताया गया है कि तय समय तक किसी सर्टिफिकेट के जारी होने पर निगम किसी तरह का शुल्क नहीं लेता है. तय समय के बाद किसी सर्टिफिकेट के लिए महज एक रुपया लेट फाइन निर्धारित है. मालूम हो कि जन्म के बाद 21 दिनों के अंदर बर्थ सर्टिफिकेट के लिए आवेदन करने का प्रावधान है. आवेदन करने के बाद राइट टू सर्विस एक्ट के तहत सर्टिफिकेट 21 दिनों के अंदर जारी कर दिया जाता है. वहीं डेथ सर्टिफिकेट में भी ये नियम लागू है. लेकिन किसी कारणवश कोई व्यक्ति समय से आवेदन नहीं कर पाता तो इसके लिए उन्हें टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. केवल एक रुपए की लेट फाइन देकर कभी भी आवेदन दिया जा सकता है. इसके लिए आवेदक को बाकायदा रसीद दी जाती है. इस एक रुपये के अलावा किसी तरह के सर्टिफिकेट के लिए कोई चार्ज निगम में नहीं लगता है.

Related Articles

Back to top button