JharkhandKhas-KhabarNationalNEWS

लाल किले पर हुई हिंसा में शामिल लोगों की पहचान शुरू, पुलिस ने 200 लोगों की तस्वीरें जारी की

New Delhi: दिल्ली पुलिस ने गणतंत्र दिवस पर किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान लाल किले पर हुई हिंसा में शामिल लोगों की पहचान शुरू कर दी है. हिंसा मामले में कथित तौर पर शामिल 200 लोगों की तस्वीरें जारी की गयी हैं. पुलिस ने बताया कि उन्होंने वीडियो को स्कैन करके लोगों की तस्वीरें ली हैं. दिल्ली पुलिस की वार्षिक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बारे में जानकारी दी गयी.

इसे भी पढ़ें: मथुरा में भीषण सड़क हादसा, चार लोगों की मौत, तीन घायल

गौरतलब है कि केन्द्र के नये कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हजारों किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान पुलिस के साथ झड़प हुई थी. इन घटनाओं में 500 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गये थे और एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गयी थी. इस घटना को लेकर दिल्ली पुलिस लगातार लोगों के निशाने पर थी.

इसे भी पढ़ें: नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक आज, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हिस्सा लेंगे

एक सवाल के जवाब में कमिश्नर एसएन श्रीवास्तव ने कहा कि यह कोई खुफिया विफलता नहीं थी. हम उनसे (किसानों से) बात करते आ रहे थे. हमने उन्हें ट्रैक्टर रैली निकालने की इजाजत दी थी. समझौते के तहत नियम कायदे तैयार किए गए थे और उन्हें ट्रैक्टर परेड निकालने के लिए मार्ग निर्दिष्ट किए गए थे, लेकिन उन्होंने दिल्ली पुलिस के विश्वास को तोड़ा और हिंसा की. पुलिस ने बखूबी अपना कर्तव्य निभाया है.

इसे भी पढ़ें: बैग में मिली थी महिला की सड़ी-गली लाश, हत्या के आरोप में प्रेमी सहित तीन गिरफ्तार

 

Related Articles

Back to top button