Crime NewsRanchi

राजधानी में प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, दो लोगों से पुलिस कर रही पूछताछ

Ranchi: राजधानी रांची के रातू इलाके में एक युवक की हत्या कर दी गई.मृतक युवक का नाम शाहबाज बताया जा रहा है. इस मामले में पुलिस दो लोगों से फिलहाल पूछताछ कर रही है. मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि शाहबाज की हत्या प्रेम प्रसंग में की की गई है. मृतक शाहबाज पेशे से ऑटो चालक है और वह मांडर इलाके का रहने वाला था. इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो युवकों को हिरासत में लिया है. मृतक युवक का एक लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. इस प्रेम प्रसंग को लेकर लड़की के घर वाले नाराज थे. लड़की के भाई ने शाहबाज को रविवार देर शाम कॉल कर पार्टी करने के लिए बाहर बुलाया और सोमवार सुबह उसका शव बरामद हुआ. स्थानीय लोगों ने एक ऑटो पर एक लावारिस शव को देखकर इस मामले की जानकारी रातू थाने की पुलिस को दी थी. जानकारी मिलने के बाद रातू थाने की पुलिस ने मामले की तहकीकात की तो पता चला कि मृतक युवक मांडर इलाके का रहने वाला है. फिलहाल हिरासत में लिए गए दोनों युवक कौन हैं और उनका इस घटना से क्या संबंध है, इसकी जानकारी अब तक नहीं मिल पाई है. हालांकि पुलिस इस हत्या की गुत्थी को सुलझाने का प्रयास कर रही है.

इसे भी पढ़ें: दुमका में डायन प्रताड़ना मामले में छह आरोपी गिरफ्तार,एक ही परिवार के चार लोगों को किया था प्रताड़ित

Related Articles

Back to top button