JamshedpurJharkhand

जमशेदपुर : बिष्टुपुर में अनियंत्रित ट्रक ने बरपाया कहर, बाइक सवार दो लोगों को रौंदा, एक की मौत, दूसरा घायल, थाने पर हंगामा

Jamshedpur : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के टीएमएच गोलचक्कर के पास मंगलवार की दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक अनियंत्रित 407 ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को बीच सड़क पर रौंद डाला. इस दुर्घटना में 40 वर्षीय सुनील कुमार बेदी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रोहित कुमार गंभीर रुप से घायल हो गया. दुर्घटना के शिकार सुनील सुनील कुमार बेदी कदमा के शास्त्रीनगर के रहनेवाले थे. वहीं, दुर्घटना में गंभीर रुप से घायल रोहित को इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती किया गया है. इस दुर्घटना के बाद लोगों ने जमकर हंगामा किया. इसकी वजह सड़क से गुजर रहे अन्य वाहनों को भी अनियंत्रित 407 की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो जाना रहा. इसे लेकर लोगों में रोष देखा गया. दूसरी ओर घटना की जानकारी मिलने पर मृतक और घायल के परिजन और पास-पड़ोस के लोग बिष्टुपुर थाना पहुंचे. उन्होंने भी मुआवजे की मांग को लेकर थाना के समक्ष हंगामा किया.

शराब के नशे में था चालक, लोगों ने पीटकर पुलिस को सौंपा
दुर्घटना को लेकर सड़क पर मची अफरा-तफरी के बीच लोगों 407 ट्रक चालक को धर-दबोचा. उन्होंने पाया कि वह शराब के नशे में हैं. इस बीच मौके पर मौजूद लोगों ने उसकी जमकर पिटायी कर दी. तब तब बिष्टुपुर पुलिस मौके पर पहुंच चुकी थी. वाहन चालक को पुलिस के हवाले कर दिया गया.

वाशिंग सेंटर के संचालक थे सुनील, रोहित का है कूरियर ऑफिस
बताया जाता है कि दुर्घटना में मौत के शिकार सुनील कुमार बेदी कदमा के शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर एक में वाशिंग सेंटर चलाते थे, जबकि रोहित का अमन कूरियर के नाम से कूरियर ऑफिस है. उन दोनों में दोस्ती थी. वे एक साथ बाइक से घर से निकले थे. तभी रोहित के मोबाइल पर उसका कूरियर पहुंचने का कॉल आ गया. उसके बाद रोहित कूरियर लेने सुनील के साथ बाइक बिष्टुपुर टीएमएच गोलचक्कर के पास पहुंचा. उसने वहां कूरियर वाली गाड़ी रोकने की कोशिश की. उसी दौरान अनियंत्रित 407 ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया.

घरवालों का रो-रोकर है बुरा हाल
इस घटना से दोनों के घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है. वे उस घड़ी को कोस रहे हैं जब यह दुर्घटना घटी. सुनील के बारे में बताया जाता है कि वह घर के इकलौता कमानेवाले सदस्य थे. उनकी पत्नी के अलावा दो बच्चे और पिता भी है. उनमें मातम का माहौल है.

ये भी पढ़ें- जमशेदपुर : पहले वाट्सएप पर मिली थी जान से मारने की धमकी, अब रंगदारी को लेकर घर पर फायरिंग

Related Articles

Back to top button