
Durgapur. सावन माह की सोमवारी पर दामोदर नदी से पवित्र जल लेने अंडाल के श्रीरामपुर कुटीडांगा घाट पर पहुंचे चार युवक पानी की तेज धारा में बह गए. घटना के 5 घंटा बीत जाने के बाद भी उनका पता नहीं चल सका है. गोताखोर और स्थानीय युवकों की टीम भी उनकी तलाश में जुटी है. पुलिस जवानों ने भी नदी में उतर कर उनकी तलाश की. इस घटना से उनके परिवारवालों का भी रो-रोकर बुरा हाल है.
बताया जाता है कि शहर के गोपालमाठ इलाके के राहुल मांडी, शिबू दास, सौरव मंडल, सब्यसाची मुखर्जी समेत 6 युवक सोमवारी के मौके पर अंडाल के श्रीरामपुर कुटीडांगा दामोदर घाट आये थे. यहां नदी में नहाने के बाद पवित्र जल लेकर गोपालमाठ शिव मंदिर में अर्पण करना था. जब 4 युवक नदी में स्नान के लिए पहुंचे, उसी समय नदी की तेज धारा में बह गए.
नदी के बाहर खड़े युवकों ने परिवार वालों को सूचना दी. वहीं, जानकारी मिलने पर अंडाल थाना की पुलिस भी पहुंची. सावन माह की सोमवारी पर दामोदर नदी से पवित्र जल लेने अंडाल के श्रीरामपुर कुटी डांगा घाट पर पहुंचे चार युवक पानी की तेज धारा में बह गए.
घटना के 5 घंटा बीत जाने के बाद भी उनका सुराग नहीं मिल पाया है. गोताखोर और स्थानीय युवकों की टीम भी उनकी तलाश में जुटी है. पुलिस जवानों ने भी नदी में उतर कर उनकी तलाश की. इस घटना से उनके परिवार वालों का भी रो-रोकर बुरा हाल है.
स्थानीय युवकों के साथ पुलिस जवान भी युवकों के खोज में उतरे लेकिन दस बजे तक किसी युवक का सुराग नहीं मिल पाया था. दुर्गापुर के पार्षद मानस राय, तृणमूल युवा के जिलाध्यक्ष रूपेश यादव, शशि चौबे समेत अन्य नेता भी पहुंचे और तालाशी अभियान का जायजा लिया. अंत में गोताखोर की टीम भी पहुंची और तलाश में जुट गई.





I love looking through a post that can make people think. Also, many thanks for permitting me to comment!
I learn something new and challenging on blogs I stumbleupon everyday.
I learn something new and challenging on blogs I stumbleupon everyday.
Like!! Really appreciate you sharing this blog post.Really thank you! Keep writing.