
Hazaribagh : हज़ारीबाग संसदीय क्षेत्र के लिए पांचवी चरण के लिए 10 अप्रैल से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी. इसके साथ ही हज़ारीबाग जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने अधिसूचना जारी कर दी है.
वहीं चुनाव प्रक्रिया से संबंधित मुकमल व्यवस्था कर ली गयी है. हज़ारीबाग जिला निर्वाचन पदाधिकारी रवि शंकर शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि हज़ारीबाग लोकसभा क्षेत्र में आने वाले सीमा में कुल 1,872 मतदान केंद्र बनाये गये हैं. हज़ारीबाग लोकसभा के लिए 13,48,445 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे.
इसे भी पढ़ें : CM सूचना केंद्र के निदेशक कर रहे हैं बीजेपी के लिए काम: जेएमएम
सिन्हा के नामांकन में उपस्थित रहेंगे सीएम समेत कई केंद्रीय मंत्री
जयंत सिन्हा हज़ारीबाग लोकसभा सीट के लिये भाजपा प्रत्याशी के रूप में बुधवार 10 अप्रैल को अपना नामांकन दाखिल करेंग. नामांकन में सूबे के मुख्यमंत्री रघुवर दास, केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ, राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा, प्रदेश 20 सूत्री उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी, साहेबगंज विधायक अनंत ओझा, धनबाद विधायक राज सिन्हा, पूर्व उप मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो, मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी, हज़ारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल, दीपक प्रकाश, महापौर हज़ारीबाग रौशनी तिर्की, हज़ारीबाग के लोकसभा प्रभारी प्रदीप वर्मा, हज़ारीबाग ज़िला अध्यक्ष टुन्नू गोप,रामगढ़ ज़िला अध्यक्ष चंद्रशेखर चौधरी के अलावे कई नेता शामिल होंगे.
इसे भी पढ़ें : देश में वंशवाद की राजनीति का होगा खात्मा : सीएम रघुवर दास




