
Patna: राजधानी में मालिकिन और ड्राइवर के बीच एक साल से चल रहा प्रेम प्रसंग का खुलासा हुआ है. पति ने दोनों को अपने कमरे में रंगेहाथ पकड़ लिया. ड्राइवर के साथ रंगरेलियां मनाते पकड़े जाने के बाद पति और गांव वाले ने दोनों की जमकर पिटाई की. पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया है.
मामला नौबतपुर गांव का है. स्थानीय लोगों के अनुसार, ड्राइवर दो बच्चों का बाप है, बावजूद इसके दोनों का प्रेम-प्रसंग परवान चढ़ा. घर में बराबर आने-जाने के क्रम में ड्राइवर को अपनी मालिकिन से प्यार हो गया. काम के सिलसिले में बराबर बाहर रहने के बाद पति को अपने ड्राइवर पर पूरा यकीन था.
इसे भी पढ़ें :CBI जांच से ही रूपा के परिजनों को इंसाफ, डीवीसी के पैसे कटौती पर झूठ बोल रही सरकारः दीपक प्रकाश
शाम वह किसी काम से बाहर निकला था. इसी क्रम में महिला ने ड्राइवर को फोन कर घर बुलाया. दोनों एक कमरे में बंद थे. इसी बीच इसकी भनक पति को लग गई और वह घर पहुंच गया.
पत्नी और ड्राइवर की करतूत को बंद कमरे में उसने रंगेहाथों पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी. पिटाई की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग जमा हो गए. इसके बाद ग्रामीणों ने भी उन्हें दम भर पीटा और दोनों को थाना के हवाले कर दिया.
इसे भी पढ़ें :JHARKHAND: अब सरकारी खजाने से 40 हजार रुपये तक का मोबाइल ले सकेंगे मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी
थाना पहुंचते ही मालिकिन और ड्राइवर के बीच प्रेम-प्रसंग का पर्दाफाश हो गया. पुलिस के सामने महिला अपने पति को छोड़कर ड्राइवर के साथ जिंदगी गुजारने की जिद पर अड़ गई. आसपास के लोगों के लाख समझाने के बावजूद वह किसी की बात सुनने को तैयार नहीं थी.
लोगों ने बताया कि ड्राइवर के साथ मालकिन को तकरीबन एक साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. वहीं, गुस्से से आगबबूला पति ने अपने ड्राइवर पर चोरी का आरोप लगाते हुए नौबतपुर थाने में मामला दर्ज कराया है.
इसे भी पढ़ें : दो पाली में होगी जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा, चार सितंबर से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड




