JharkhandRanchi

निगम ने सरकार के निर्णय पर आपत्ति जताते हुए भी वाटर टैक्स कैसे बढ़ा दिया : चैंबर

Ranchi: राज्य सरकार की ओर से हाल ही में वाटर टैक्स में की गई अप्रत्याशित वृद्धि पर चैंबर ऑफ कॉमर्स ने नाराजगी जतायी. फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने नगर आयुक्त से इस वृद्धि को शिथिल करने की अपील की. कहा गया कि राजधानी में पेयजल की आपूर्ति और गुणवत्ता दोनों ही संतोषप्रद नहीं हैं.

सरकार के इस निर्णय पर जब रांची नगर निगम ने स्वयं भी आपत्ति जताई है. ऐसे में किस आधार पर शुल्क में बढ़ोत्तरी का निर्णय लिया गया है.

वही कानून प्रभावी हो जो सभी को स्वीकार्य है. आपूर्ति व्यवस्था और गुणवत्ता में सुधार किये बगैर शुल्क में बढ़ोत्तरी अनावश्यक विवाद उत्पन्न करेगा जिसपर सरकार को पुनर्विचार करने की आवश्यकता है.

इसे भी पढ़ें:ट्रिपल आइटी का भवन बनने का रास्ता साफ, नये वर्ष में शुरू होगा निर्माण

चैंबर अध्यक्ष धीरज तनेजा ने कहा कि पडोसी राज्यों में काफी न्यूनतम शुल्क पर शुद्ध पेयजल की नियमित आपूर्ति हो रही है. जबकि रांची में पेयजल की आपूर्ति व्यवस्था संतोषजनक नहीं है. निगम को पहले व्यवस्था में सुधार पर सुनियोजित कार्रवाई करनी चाहिए न कि व्यवस्था के नाम पर शुल्क में वृद्धि.

सरकार के इस निर्णय से रांची नगर निगम क्षेत्र के लोगों को डेढ़ से दो गुना अधिक वाटर टैक्स का भुगतान करना पड़ेगा. जिसका वर्तमान व्यवस्था में भुगतान कर पाना संभव नहीं है.

इसे भी पढ़ें:34वें राष्ट्रीय खेल घोटाले के अप्रथामिकी अभियुक्त सुविमल मुखोपाध्याय की जमानत याचिका को एसीबी की स्पेशल कोर्ट ने किया खारिज

उन्होंने अपर बाजार की वर्षों से जारी पार्किंग की समस्या पर भी चिंता जतायी. और कहा कि नगर निगम की ओर से चीजों को सुव्यवस्थित करने के बजाय सिर्फ जुर्माना वसूला जा रहा है. जिससे समस्याओं का हल नहीं हो सकता.

लोगों को जागरूक करने के लिए निगम द्वारा व्यवस्था विकसित की जाय, लोगों को पर्याप्त सुविधा दी जाय, उसके बाद यदि लोग नियमों का पालन नहीं करते तब जुर्माना लिया जाय.

इसे भी पढ़ें :कोविड के मरीजों पर यूनानी दवाइयों का पहला ट्रायल सफल होने के बाद दूसरा ट्रायल शुरू

Related Articles

Back to top button