JharkhandKhas-KhabarTop Story

सरकार के आश्वासन से कितने संतुष्ट हैं पारा टीचर, हमें लिखे…

Ranchi: झारखंड सरकार ने 65 हजार पारा शिक्षकों की हड़ताल को समाप्त कराने में सफलता हासिल कर ली है. सरकार ने आश्वासन दिया है कि विधानसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लगने से पहले वेतनमान निर्धारण की नियमावली तैयार कर ली जायेगी. पारा टीचर के संघ के पदाधिकारी ने दुर्गा पूजा तक नियमावली जारी करने का आग्रह किया है. हालांकि हड़ताल को समाप्त कर दिया गया है. पारा शिक्षकों के एक समूह को सरकार पर अब भी विश्वास नहीं है. उन्हें लगता है कि सरकार सिर्फ चुनाव भर मामले को टाल रही है. चुनाव के बाद उनकी मांगों पर विचार भी नहीं किया जायेगा. ऐसा पहले भी हो चुका है. पारा शिक्षक इस बारे में क्या सोचते हैं ? सरकार के वायदे पर कितना भरोसा है ? आगे की क्या रणनीति है ? इस बारे में हमें लिखें, हम इसे अपने पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे.

अपने विचार लिखने के लिए यहां क्लिक करें.

Related Articles

Back to top button