
Mumbai: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी और शिवसेना में आखिरकार सहमती बन गयी. सीट शेयरिंग का फॉर्मूला भी तय हो गया है.
तय फॉर्मूले के मुताबिक, विधानसभा चुनाव में बीजेपी बड़े भाई की भूमिका में रहते हुए 144 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. वहीं अब तक बराबरी की सीटों पर लड़ने के लिए ताल ठोक रही शिवसेना बीजेपी से कम सीटों पर लड़ने को तैयार हो गई है.
इसे भी पढ़ेंः#CBI के DSP इंटरपोल एनपी मिश्रा ने पीएम को लिखा पत्र, संयुक्त निदेशक अजय भटनागर को हटाने की मांग
शिवसेना के खाते में 126 सीटें गयी हैं. 288 सीटों वाली विधानसभा चुनाव में बाकी की 18 सीटों पर एनडीए के दूसरे घटक चुनाव लड़ेंगे. हालांकि, बीजेपी-शिवसेना की ओर से इसकी औपचारिक घोषणा नहीं की गयी है.
लेकिन सूत्रों की मानें तो 29 सितंबर से तक यानी आनेवाले एक-दो दिनों में राज्य में बीजेपी और शिवसेना के बीच गठबंधन का औपचारिक ऐलान हो जाएगा.
सीएम पद को लेकर भी बात तय
खबर है कि गठबंधन में मुख्यमंत्री पद को लेकर भी बात हुई है. बताया जा रहा है कि अगर गठबंधन को बहुमत मिलता है, तो सीएम का पद बीजेपी के खाते में जायेगा.
इसे भी पढ़ेंः#Chandrayaan2: कैसे हुई थी विक्रम लैंडर की लैंडिंग, नासा ने तस्वीरें जारी कर बताया
यानी अगर एनडीए को जीत मिलती है तो देवेंद्र फडणवीस फिर से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनेंगे. वहीं शिवसेना ने डिप्टी सीएम पद की मांग रखी है. शिवसेना की ओर से आदित्य ठाकरे को उप मुख्यमंत्री बनाने की शर्त रखी गई है.
गौरतलब है कि 2014 विधानसभा चुनाव में बीजेपी और शिवसेना ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था. 2014 में शिवसेना 282 सीटों पर लड़कर 63 पर जीती थी, जबकि बीजेपी ने 260 सीटों पर लड़कर 122 सीटों पर जीत दर्ज की थी. इसके बाद बीएमसी चुनाव में भी दोनों अलग-अलग लड़े थे.
इसे भी पढ़ेंःहैदराबाद में भारी बारिश से हुसैन सागर नहर की दीवार ढही, 200 घर डूबे




