JamshedpurJharkhand

Jamshedpur Holi Milan: ब्रम्हर्षि विकास महिला मंच के होली मिलन समारोह में जमकर उड़े अबीर गुलाल

जमशेदपुर: जमशेदपुर में ब्रम्हर्षि विकास महिला मंच ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से पूर्व महिला दिवस सह होली मिलन समारोह का आयोजन किया. यहां महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर चर्चा की गई. शहर के लगभग सभी क्षेत्रों से मंच से जुड़ी तमाम महिलाओं ने यहां शिरकत की. वक्ताओं ने इस दौरान महिला सशक्तिकरण को लेकर अपने-अपने विचार सभी के समक्ष रखा. इस दौरान सभी ने रंग बिरंगी टोपियां पहन कर एक दूसरे को होली की बधाई भी दी.

मंच की अध्यक्ष बिमला सिंह ने कहा कि आज के इस युग में महिला किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैं. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मंच सभी महिलाओं का आभार व्यक्त करता है. कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने होली के गीतों गाते हुए एक -दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी. कार्यक्रम के दौरान महिलाएं होली के गीतों जमकर नृत्य किया. मंच की अध्यक्ष ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य को पूर्ण करने हेतु आगामी दिनों में मंच लघु उद्योग की स्थापना करेगा और तमाम महिलाओं को रोजगार से जोड़ेगा.

ये भी पढ़ें-जमशेदपुर: भारतीय जनतंत्र मोर्चा के कार्यकर्ता सम्‍मेलन में बनी जनसमस्‍याओं को लेकर आंदोलन की रूपरेखा

Related Articles

Back to top button