
Ranchi : राजधानी के हिंदपीढ़ी इलाके में रहने वाले लोग अब मीडिया का जमकर बहिष्कार करने लगे हैं. मेन रोड स्थित एकरा मस्जिद की बगल से हिंदपीढ़ी जाने वाले स्थानीय लोगों ने एक होर्डिंग लगायी है, जो कि सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. होर्डिंग में लिखा गया है,’गोदी मीडिया हाय-हाय, न्यूज अखबार का बहिष्कार, हिंदपीढ़ी में इसकी इंट्री नहीं”.
इसे भी पढ़ें – रांची के हिन्दपीढ़ी इलाके के लोग क्यों जला रहे अखबारों को !
हिंदपीढ़ी की खबरें मीडिया में चर्चा का विषय बनने से हंगामा
दरअसल लॉकडाउन के पहले चरण से ही हिंदपीढ़ी इलाके से जुड़ी कई खबरें मीडिया में चर्चा का विषय बनी हुई हैं. इसमें निगमकर्मियों पर थूकने से लेकर, कोरोना पॉजिटिव मरीजों को रात के अंधेरे में प्रशासन द्वारा ले जाने का विरोध, मीडियाकर्मियों पर पथराव जैसी खबरें शामिल हैं.

मीडिया में छपी इन खबरों से स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश दिखा है. इनका कहना है कि हिंदपीढ़ी में रहने वाले एक धर्म विशेष लोगों को कथित तौर पर मीडिया द्वारा बदनाम किया जा रहा है. हालांकि सच यह भी है कि राजधानी में जितने भी कोरोना पॉजिटिव मरीज अभी तक मिले हैं, वे सभी हिंदपीढ़ी इलाके से ही हैं. ऐसे में जिला प्रशासन ने पूरी हिंदपीढ़ी को चारों तरफ से सील कर दिया है. बाहर आने-जाने पर लोगों की सख्त मनाही है. इसके बावजूद समय-समय पर लोग लॉकडाउन का उल्लंघन भी कर रहे हैं.
इसे भी पढ़ें – #Ranchi: रिम्स की दवाई दोस्त दुकान में औषधि विभाग की छापेमारी
पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, लोगों को घर पर रहने की सलाह
स्थानीय लोगों द्वारा लगातार लॉकडाउन तोड़ने से परेशान अब रांची पुलिस ने भी सख्ती बरतना शुरू कर दिया है. बुधवार दोपहर को पुलिस की एक विशेष टुकड़ी ने इलाके में फ्लैग मार्च किया. लोगों को घऱ पर रहने की सलाह पुलिस द्वारा दी जा रही है.
वहीं रांची एसडीएम, सिटी एसपी, कोतवाली डीएसपी सहित कई जवानों ने इलाके में फ्लैग मार्च किया. नियम तोड़ने पर सख्त कार्रवाई करने की बात रांची पुलिस ने दिया है.
इसे भी पढ़ें – #TabligiJamaat: मौलाना साद समेत 7 पर गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज, 1900 विदेशी जमातियों के खिलाफ लुकआउट नोटिस




