
Ayodhaya: अयोध्या में बुधवार को राम मंदिर के लिए भूमि पूजन होना है. इसके लिए अयोध्या पूरी तरह से तैयार है. पूरी नगरी को सजाया गया है. वहीं पीएम मोदी भी इस अवसर पर अयोध्या पहुंचेंगे. अब से कुछ ही देर में पीएम दिल्ली से अयोध्या के लिए रवाना होंगे. वह सुबह 11.30 बजे अयोध्या पहुंचेंगे.
Ayodhya: Prime Minister Narendra Modi will offer prayers to ‘Ram Lalla’ at Ram Janmabhoomi, today. It will be followed by the ground-breaking ceremony. #RamTemple pic.twitter.com/qcC15z6wNb
— ANI (@ANI) August 5, 2020
वहीं भूमि पूजन के लिए शुभ मुहूर्त 12.44 का रखा गया है. इधर पूजन को लेकर पूरे अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं. राम जन्मभूमि परिसर और आसपास के सभी इलाकों को रेड जोन घोषित कर दिया गया है.
इसे भी पढ़ें- मिडिल क्लास की टूट चुकी है कमर, सत्ता को खुश करने के लिए मीडिया भटका रहा ध्यान
175 गणमान्य लोगों को निमंत्रण
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए होने वाले भूमि पूजन कार्यक्रम के लिए 175 प्रतिष्ठित अतिथियों को आमंत्रित किया गया है. ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने संवाददाताओं से कहा कि निमंत्रण सूची भाजपा के वरिष्ठ नेताओं लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी के अलावा वरिष्ठ वकील के परासरन एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ निजी तौर पर चर्चा करके तैयार की गई है.
PM’s visit to Ayodhya is a proud moment. We’ll honour him with a headgear, a silver crown & a stole with name of Lord Ram printed. We also hope that he rings the 3.5 quintal bell and proceed towards Ram Janmabhoomi: Sri Gaddinsheen Premdas ji Maharaj, head priest of Hanuman Garhi pic.twitter.com/JG1TxsoFlg
— ANI (@ANI) August 5, 2020
उन्होंने कहा कि मुख्य समारोह के लिए आमंत्रित किए गए 175 प्रतिष्ठित अतिथियों में से 135 संत हैं जो विभिन्न आध्यात्मिक परंपराओं से जुड़े हुए हैं और वे सभी उपस्थित रहेंगे. इनके अलावा शहर के भी कुछ गणमान्य व्यक्तियों को आमंत्रित किया गया है.
इसे भी पढ़ें- राज्य के 127 बीएड कॉलेजों को करना होगा बदलाव, चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बीएड पर होगा जोर
इकबाल अंसारी, मोहन भागवत समेत कई होंगे मेहमान
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से पहला आमंत्रण इकबाल अंसारी को दिया गया है, जो सुप्रीम कोर्ट में बाबरी मस्जिद की ओर से पक्षकार थे. बता दें कि इकबाल अंसारी प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत भी करेंगे. साथ ही आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को विशिष्ट अतिथि के तौर पर बुलाया गया है.
जीवन के कुछ सपने पूरा होने में बहुत समय लेते हैं, ऐसा ही एक सपना जो मेरे हृदय के समीप है, अब पूरा हो रहा है।
अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर पीएम श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा श्रीराम मंदिर का भूमिपूजन सभी भारतीयों के लिए ऐतिहासिक और भावपूर्ण क्षण हैं: श्री लालकृष्ण आडवाणी pic.twitter.com/81SbFV1YXa
— BJP (@BJP4India) August 4, 2020
महासचिव चंपत राय ने कहा कि विहिप के दिवंगत नेता अशोक सिंघल के भतीजे सलिल सिंघल कार्यक्रम में यजमान होंगे. साथ ही नेपाल के संतों को भी आमंत्रित किया गया है क्योंकि जनकपुर का बिहार, उत्तर प्रदेश और अयोध्या से भी संबंध है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार एक डाक टिकट भी जारी करेगी जो मंदिर की डिजाइन पर आधारित है. राय के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी परिसर में ‘पारिजात’ का पौधा भी लगाएंगे.
इसे भी पढ़ें- बिहार में Corona से 13 और मरीजों की मौत, 2,464 नये केस





Your site is very helpful. Many thanks for sharing!
I like this website very much, Its a very nice office to read and incur information.
I really like and appreciate your blog post.
I learn something new and challenging on blogs I stumbleupon everyday.
Like!! I blog frequently and I really thank you for your content. The article has truly peaked my interest.