JharkhandNEWSRanchi

अर्थशास्त्र के लिए 47 अभ्यर्थियों का चयन, हाईस्कूल में होंगे बहाल

Ranchi: जेपीएससी ने स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक प्रतियोगिता परीक्षा-2016 का अर्थशास्त्र विषय का परिणाम जारी किया है. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आयोग द्वारा रिजल्ट जारी किया गया है. इसमें 47 अतिरिक्त अभ्यर्थियों का चयन हुआ है. इनमें अनारक्षित श्रेणी के 44, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के एक तथा पिछड़ा वर्ग के दो अभ्यर्थी सम्मिलित हैं. आयोग की ओर से उम्मीदवारों के चयन के साथ नियुक्ति की अनुशंसा स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग को की जा रही है. अगले माह जुलाई महीने में नियुक्ति पत्र दिया जाएगा. ज्ञात हो कि अभी कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खेलगांव में इतिहास व भूगोल आदि विषयों के नव नियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित किया था.

Related Articles

Back to top button